स्पोर्ट्स

IPL 2019: दिल्ली कैपिटल्स ने टीम के लिए ढूंढ़ निकाले 10 नए ‘डेयरडेविल्स’

दिल्ली कैपिटल्स के पास 25.5 करोड़ रूपये का बजट था। 18 दिसंबर को जयपुर में हुए IPL 2019 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हो चुकी है। मालूम हो कि वो बिडिंग काफी शानदार रही थी। 40 भारतीय और 20 विदेशी खिलाड़ियों पर 8 फ्रेंचाइजियों ने बोली लगाई थी।

IPL 2019: दिल्ली कैपिटल्स ने टीम के लिए ढूंढ़ निकाले 10 नए ‘डेयरडेविल्स’सुस्त कही जाने वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स ने इस बार अपना नाम बदल लिया है। उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स से बदल कर दिल्ली कैपिटल्स बना लिया है। इस बार दिल्ली कैपिटल्स ने 3 खिलाड़ियों को ट्रेड किया है। जिसमें से एक दिल्ली के लोकल शिखर धवन हैं। टीम में युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर शामिल हैं।

इन खिलाड़ियों को खरीदा – हनुमा विहारी को 2 करोड़ में, अक्सर पटेल को 5 करोड़ में, इशांत शर्मा को 1.10 करोड़ में, अंकुश बैंस को 20 लाख में, नाथू सिंह को 20 लाख में, कोलिन इंग्राम को 6.40 करोड़ में, शरफेन रदरफोर्ड को 2 करोड़ में, कीमो पॉल को 50 लाख में, जलाज सक्सेना और 20 लाख में और बंदरू अयप्पा को 20 लाख में खरीदा गया है।

रिटेन किए गए खिलाड़ी – श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ, अमित मिश्रा, अवेश खान, हर्शल पटेल, राहुल तेवतिया, जयंत यादव, मनजोत कालरा, कोलिन मुनरो, क्रिस मोरिस, कागिसो रबादा, संदीप लामीछाने, ट्रेंट बोल्ट।

रिलीज किए गए खिलाड़ी – जेसन रॉय, जुनियर दाला, लियाम प्लंकेट, मोहम्मद शमी, सयान घोष, डेनियल क्रिस्चन, ग्लेन मैक्सवेल, गुरकीरत सिंह मान, नमन ओझा। ट्रेड किए गए खिलाड़ी – शिखर धवन, अभिशेक शर्मा, विजय शंकर, शाहबाज नदीम।

कोलिन इंग्राम ने ट्वीट किया – What an exciting moment to go throught the  auction again. Awesome to be joining  and cant wait to be part of the buzz and excitement of cricket in India again.  

Related Articles

Back to top button