स्पोर्ट्स

आईपीएल 2021 : अप्रैल में इस दिन से शुरुआत, फाइनल 30 मई को

स्पोर्ट्स डेस्क : कई दिनों से आईपीएल की मेजबानी की तारीखों को लेकर संशय का दौर जारी था. वही आईपीएल 2021 का आगाज 9 अप्रैल से होगा और इस लीग का फाइनल 30 मई को खेला जाएगा. आईपीएल के आगाज में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीमों के बीच मैच होगा.

आईपीएल संचालन परिषद के शेड्यूल के मुताबिक मुकाबलों की मेजबानी अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में होगी. इस बारे में बीसीसीआई की और से आईपीएल के लिये मीडिया एडवाइजरी के अनुसार, लीग चरण में प्रत्येक टीम चार जगहों पर मैच खेलेगी.

इन टीमों के बीच होगा पहला मैच

लीग चरण में कुल 56 मुकाबले होंगे जिसमें चेन्नई, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु 10-10 जबकि अहमदाबाद और दिल्ली आठ-आठ मुकाबलों का आयोजन होगा. इस बार आईपीएल की एक विशेषता ये होगी कि सभी मैच तटस्थ जगहों पर होंगे तथा कोई भी टीम अपने घरेलू मैदान पर नहीं खेलेगी. सभी टीमें लीग चरण में छह जगहों में से चार में खेलेगी. आईपीएल की मेजबानी खाली स्टेडियमों में होगी.

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बयान में बताया कि आईपीएल-2020 पिछले वर्ष यूएई में सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ हुआ था और बीसीसीआई स्वदेश में सभी प्लेयर्स और टूर्नामेंट से जुड़े लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ आईपीएल की मेजबानी के प्रति आश्वस्त है.

टूर्नामेंट में 11 दिन दो-दो मैच होंगे. दिन के मैच दोपहर बाद तीन बजकर 30 मिनट से और रात के मैच शाम सात बजकर 30 मिनट पर खेले जाएंगे. वैसे टूर्नामेंट का कार्यक्रम ऐसे बना है कि लीग चरण में प्रत्येक टीम को सिर्फ तीन बार दौरा करने की जरूरत पड़ेगी. इससे आवागमन भी कम होगा. बीसीसीआई को ये उम्मीद है कि वो दो वर्ष के बाद देश में लीग की सफल मेजबानी करेगी. टूर्नामेंट के दौरान मुकाबलों में दर्शकों की एंट्री पर फ़िलहाल कोई फैसला नहीं हुआ है.

   आईपीएल 2021 शेड्यूल

        तारीख      टाइम             जगह                               मैच

  •      9 अप्रैल        07:30 बजे     चेन्नई            मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
  • 10   अप्रैल     07:30 बजे          मुंबई             चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
  • 11 अप्रैल        07:30 बजे       चेन्नई         सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
  • 12  अप्रैल       07:30  बजे       मुंबई             राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स
  • 13 अप्रैल       07:30 बजे        चेन्नई          कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस
  • 14 अप्रैल       07:30  बजे      चेन्नई       सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
  • 15 अप्रैल    07:30  बजे   मुंबई      राजस्थान रॉयल्स बनाम  दिल्ली कैपिटल्स
  • 16 अप्रैल     07:30 बजे   मुंबई      पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
  • 17 अप्रैल     07:30 बजे  चेन्नई     मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
  • 18 अप्रैल  03:30 बजे   चेन्नई     रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
  • 18 अप्रैल  07:30  बजे  मुंबई       दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स
  • 19 अप्रैल 07:30  बजे   मुंबई       चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
  • 20 अप्रैल  07:30  बजे  चेन्नई      दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस
  • 21 अप्रैल  03:30 बजे   चेन्नई        पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
  • 21 अप्रैल 07:30  बजे   मुंबई        कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
  • 22 अप्रैल 07:30  बजे    मुंबई        रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स
  •   23 अप्रैल  07:30 बजे   चेन्नई        पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस
  •   24 अप्रैल 07:30  बजे    मुंबई      राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
  • 25 अप्रैल 03:30  बजे   मुंबई       चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
  • 25 अप्रैल 07:30 बजे    चेन्नई       सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स
  • 26  अप्रैल  07:30 बजे अहमदाबाद     पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
  • 27 अप्रैल 07:30 बजे  अहमदाबाद     दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
  •   28 अप्रैल  07:30  बजे  दिल्ली      चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
  •     29 अप्रैल 03:30 बजे    दिल्ली       मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स
  •      29  अप्रैल 07:30  बजे अहमदाबाद    दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
  • 30 अप्रैल 07:30 बजे अहमदाबाद      पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
  • 1 मई  07:30 बजे    दिल्ली        मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
  • 2 मई  03:30 बजे    दिल्ली       राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
  • 2 मई  07:30 बजे   अहमदाबाद     पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
  • 3 मई  07:30 बजे   अहमदाबाद     कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
  • 4 मई   07:30 बजे   दिल्ली         सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस
  • 5 मई   07:30  बजे  दिल्ली        राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
  • 6 मई 07:30 बजे    अहमदाबाद      रॉयल चैलेंजर्स बनाम बैंगलोर पंजाब किंग्स
  • 7 मई  07:30 बजे     दिल्ली        सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
  • 8  मई 03:30 बजे   अहमदाबाद      कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
  • 8 मई  07:30  बजे   दिल्ली        राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस
  • 9 मई 03:30 बजे   बैंगलोर        चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स
  • 9 मई 07:30  बजे  कोलकाता     रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
  •   10 मई 07:30  बजे  बैंगलोर      मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
  • 11 मई 07:30  बजे  कोलकाता     दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
  • 12 मई 07:30 बजे   बैंगलोर     चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
  • 13 मई 03:30 बजे    बैंगलोर     मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स
  • 13  मई 07:30  बजे कोलकाता       सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स
  • 14 मई 07:30 बजे  कोलकाता        रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स
  • 15 मई 07:30 बजे  बैंगलोर          कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स
  • 16 मई 03:30 बजे कोलकाता        राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
  •    16 मई  07:30 बजे बैंगलोर          चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस
  • 17 मई 07:30 बजे कोलकाता         दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
  • 18 मई 07:30  बजे बैंगलोर         कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
  • 19 मई  07:30 बजे बैंगलोर          सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स
  •    20  मई  07:30 बजे कोलकाता       रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस
  • 21  मई  03:30 बजे बैंगलोर        कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
  • 21 मई  07:30 बजे कोलकाता         दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
  • 22 मई  07:30  बजे बैंगलोर          पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
  • 23  मई 03:30  बजे कोलकाता        मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स
  • 23 मई 07:30  बजे कोलकाता      रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
  •    25 मई  07:30 बजे अहमदाबाद               क्वालीफायर एक
  • 26 मई  07:30 बजे अहमदाबाद                 एलिमिनेटर
  •   28 मई 07:30 बजे अहमदाबाद                  क्वालीफायर 2
  •   30 मई  07:30 बजे अहमदाबाद                   फाइनल
  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें dastaktimes.org के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़–वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिए : https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button