उत्तर प्रदेशस्पोर्ट्स

जूनियर राष्ट्रीय जूडो : पहले दिन विवेक के सिल्वर सहित यूपी को दो मेडल

लखनऊ। मेजबान यूपी को आज जूनियर राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता के पहले दिन कोई स्वर्ण पदक हाथ नहीं लगा। हालांकि मैट पर दम दिखाते हुए मेजबान की झोली में विवेक यादव ने रजत पदक व सोहन सिंह ने कांस्य पदक जीता दिया। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बैडमिंटन हाल में आयोजित प्रतियोगिता में पहले दिन गुजरात की अल्पा व अनिकेत बंसोड, मध्य प्रदेश की अंतिम यादव व पंजाब के शिव कुमार ने स्वर्ण पदक जीते।
यूपी के लिए बालक 60 किग्रा से कम भार वर्ग में विवेक ने रजत व 55 किग्रा से कम वर्ग में सोहन ने कांस्य पदक जीता।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का आगाज अतुल गर्ग (मंत्री, यूपी) के साथ मशहूर लोक गायिका व पदमश्री मालिनी अवस्थी ने किया। प्रतियोगिता में 31 राज्यों से लगभग 600 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है। और तकनीकी शिरकत कर रहे हैं। इस अवसर पर एमएम जयसवाल (महासचिव भारतीय जूडो महासंघ), कैलाशम यादव, अकरम शाह (ओलंपियन व अर्जुन अवार्डी) एवं यूपी जूडो एसोसिएशन के सीईओ मुनव्वर अंजार व महासचिव आयशा मुनव्वर मौजूद थे। इस प्रतियोगिता में दांव पर लगे 16 स्वर्ण, 16 रजत और 32 कांस्य पदक के लिए मुकाबले होंगे।
परिणामः
बालिका (44 किग्रा से कम):-स्वर्णः अल्पा (गुजरात), रजतः अनु (हरियाणा), कांस्यः निशिता (मणिपुर) व आकांक्षा (राजस्थान)।
बालिका (48 किग्रा से कम):-स्वर्णः अंतिम यादव (मध्य प्रदेश), रजतः रिशिता (गुजरात), कांस्यः महक (पंजाब) व रेखा (हरियाणा)।
बालक (55 किग्रा से कम):-स्वर्णः अनिकेत बंसोड (गुजरात), रजतः गौरव (महाराष्ट्र), कांस्यः सोहन सिंह (यूपी) व हरीश (हरियाणा)।
बालक  (60 किग्रा से कम):-स्वर्णः शिव कुमार (पंजाब),  रजतः विवेक यादव (यूपी), कांस्यः सोमोजीत (मणिपुर) व राजेश (हरियाणा)।

Related Articles

Back to top button