मनोरंजन

काजोल ने मुंबई में खरीदे करोड़ों के 2 अपार्टमेंट, कीमत जानकर चौक जाएंगे आप

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) द्वारा जुहू में लगभग 60 करोड़ रुपये का एक नया बंगला खरीदने के महीनों बाद, एक और चौकाने वाली बात सामने आई है। अजय की पत्नी अभिनेत्री काजोल (Kajol) ने भी उसी इलाके में मुंबई में एक संपत्ति खरीदी है। स्क्वायरफीटइंडिया ने इस की पुष्टि करते हुए अपने रिपोर्ट में बताया कि ‘काजोल ने अनन्या नाम की बिल्डिंग में एक साथ दो फ्लैट खरीदे। दोनों 10वीं मंजिल पर स्थित हैं। वह 2000 वर्ग फुट में फैले हुआ है। दोनों अपार्टमेंट की कुल लागत लगभग 11.95 करोड़ रुपये है। यह उनके बंगले शिव शक्ति के आसपास ही स्थित है।’ आपको बता दें, मई 2021 में अजय ने जुहू में करीब 60 करोड़ रुपये में एक विशाल बंगला खरीदा था। 590 वर्ग गज में फैला यह बंगला अजय के घर शिव शक्ति से ज्यादा दूर नहीं है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो, काजोल बहुत जल्द आगामी फिल्म ‘सलाम वेंकी’ (Salaam Venky) में दिखाई देंगी। इस फिल्म का नाम पहले ‘द लास्ट हुर्रे’ रखा गया था। फिल्म के मुहूर्त से तस्वीरें साझा करते हुए काजोल ने ट्विटर पर लिखा- ‘आज हम एक कहानी की यात्रा शुरू करने जा रहे है एक रास्ता जिसे लेना था और एक जीवन जिसे मनाया जाना था। हम आपके साथ #SalaamVenky की इस अविश्वसनीय सच्ची कहानी को साझा करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।’ ‘सलाम वेंकी’ फिल्म ब्लाइव प्रोडक्शंस और टेक 23 स्टूडियो प्रोडक्शन के बैनर तले सूरज सिंह और श्रद्धा अग्रवाल द्वारा निर्मित है।’ इसका निर्देशन रेवती (Revathi) द्वारा ने किया है और समीर अरोड़ा द्वारा लिखित है।

Related Articles

Back to top button