अन्तर्राष्ट्रीयब्रेकिंग

धार्मिक विद्वान और टीएलपी के संस्थापक खादिम हुसैन रिजवी का निधन

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रख्यात धार्मिक विद्वान और तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान यानी टीएलपी के संस्थापक खादिम हुसैन रिजवी का गुरुवार को 54 वर्ष की उम्र में इंतकाल हो गया।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार रिजवी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। रिजवी को ज्यादा बुखार के बाद शेख जायेद अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी मृत्यु हो गई।

रिजवी का जन्म 22 जून 1966 को अटॉक जिले में हुआ था। 2015 में उन्होंने तहरीक- ए- लब्बाइक नाम के राजनीतिक दल की स्थापना की थी ।

यह भी पढ़े: देश में कोरोना मरीजों की संख्या 90 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में 584 लोगों की मौत 

राजनीतिक और धार्मिक समुदाय के प्रख्यात और गणमान्य लोगों ने हुसैन रिजवी के निधन पर शोक व्यक्त किया। जिनमें प्रधानमंत्री इमरान खान, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल कमर जावेद बाजवा और सरकार के अन्य मंत्री भी शामिल है।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org  के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए  https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल  https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये  www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

Related Articles

Back to top button