उत्तर प्रदेशमेरठ

किसान दिवस: विकास भवन सभागार में डीएम ने सुनी किसानों की समस्याएं की

जनपद में 2700 मिट्रिक टन यूरिया की 03 रैक लग रही हैं।

Meerut News: विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डा0 वीके सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में किसानों को विगत माह में आई कुल 76 शिकायतों को पढ़कर सुनाई गया। जिलाधिकारी द्वारा इनमें से कई शिकायतों की गुणवत्तापरक आख्या ना होने पर संबंधित विभाग को वापस कर दिया गया।
किसानों द्वारा आज कुल 62 शिकायतें की गई
किसानों द्वारा आज कुल 62 शिकायतें की गई, जिनको जिलाधिकारी के माध्यम से सभी संबंधित विभागों को भेजा जा रहा है। जिला कृषि अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में 2700 मिट्रिक टन यूरिया की 03 रैक लग रही हैं। सभी गन्ना और सहकारिता समिति की सभी समितिओं को 02 दिन में यूरिया उपलब्ध करा दिया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा सभी किसानों को शिकायत का गुणवत्तापरक निस्तारण का आश्वासन दिया गया।
ये अधिकारी मौके पर रहे मौजूद
इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, जिला विकास अधिकारी श्वेतांक सिंह, उप कृषि निदेशक नीलेश चौरसिया, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी व किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button