मनोरंजन

लता मंगेशकर पंचतत्व में हुई विलीन, हृदयनाथ मंगेशकर ने दी मुखाग्नि

मुंबई : स्वरकोकिला (Swarkokila) आज (Today) पंचतत्वों (Five Elements) में विलीन हो गई। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के भाई (Brother) हृदयनाथ मंगेशकर (Hridaynath Mangeshkar) ने उन्हें शिवाजी पार्क में मुखाग्नि दी। इस दुःख भरे पल में उनकी बहनें उषा, मीना, आशा साथ थी। सिंगर का पार्थिव शरीर शिवाजी पार्क में पूरी सुरक्षा तैनाती के साथ रखा गया था।

इस शोक पल में महाराष्ट्र के राजनेता, संगीतकार, गीतकार, अभिनेता, अभिनेत्री, खेल जगत के लोगों ने अपने नम आंखों से लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नम आंखों से सिंगर को श्रद्धांजलि दी। सिंगर के मुखाग्नि की तैयारी कुछ समय पहले ही शुरू हुई थी और देखते ही देखते स्वरकोकिला पंचतत्व में विलीन हो गई। तीनों सेनाओं ने सिंगर को सलामी दी।

लता मंगेशकर को राजकीय सम्मान के साथ विदा किया गया। सिंगर के जाने के शोक में पूरा भारतवर्ष डूबा है। आज वो इस दुनिया को अलविदा कह गई। 92 वर्षीय सिंगर का आज (रविवार) सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया था। लता मंगेशकर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट किया गया था। हालांकि बीच में उनके स्वास्थ्य में कुछ सुधार हुआ था। लेकिन आज वो इस दुनिया को अलविदा कह गई।

Related Articles

Back to top button