अपराधउत्तर प्रदेश

लेखपाल को दो हजार घूस लेने के आरोप में भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने किया गिरफ्तार

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गगहा इलाके के मेहंदिया गांव में पैमाइश के नाम पर दो हजार रुपये की घूस लेने के जुर्म में हल्का लेखपाल प्रभनाथ यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने आरोपित को गगहा पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि 500 रुपये वह पहले ही ले चुका था। दो हजार देने से पहले ही भ्रष्टाचार निरोधक टीम को सूचना दे दी गई थी।

जानकारी के मुताबिक, मेहंदिया निवासी कृष्ण मुरारी सिंह, श्यामसुंदर सिंह लक्ष्मण सिंह, कृष्ण मोहन सिंह व राम सिंह गाटा संख्या 26 क व 26 ख के सीमांकन के लिए लगातार हल्का लेखपाल से पैरवी कर रहे थे, जिसके एवज में लेखपाल ने सीमांकन के लिए 2500 रुपये की मांग की तो सत्यप्रकाश सिंह पुत्र कृष्ण मोहन सिंह ने 500 रुपये पहले देकर बाकी दो हजार रुपये 22 अक्तूबर को सीमांकन के समय मौके पर देने की बात कही।

ये भी पढ़ें: कोविड-19 : दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के 4.15 करोड़ मरीज

सत्य प्रकाश सिंह ने इसकी सूचना 19 अक्तूबर को भ्रष्टाचार निरोधक विभाग को दे दी थी। पहले से निर्धारित स्थान पर भ्रष्टाचार निरोधक विभाग गोरखपुर के प्रभारी निरीक्षक देव प्रकाश रावत, उप निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, चंद्रेश यादव, चन्द्रभान मिश्रा, शैलेन्द्र कुमार राय व शैलेन्द्र कुमार सिंह मेंहदरांव पहुंचे थे। खेत का सीमांकन होना था। तभी हल्का लेखपाल प्रभुनाथ यादव भी मौके पर पहुंचे और सीमांकन से पहले पैसे की मांग की।

जैसे ही सत्य प्रकाश सिंह ने लेखपाल प्रभुनाथ यादव को दो हजार रुपये दिए, वहां पहले से मौजूद टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने प्रभारी देव प्रकाश रावत की तहरीर पर लेखपाल के खिलाफ केस दर्ज किया है।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिएhttps://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।

साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनलhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button