ज्ञान भंडार

5 जून को लगेगा चंद्र ग्रहण, जानिए कैसा होगा सभी राशियों पर इसका प्रभाव

5 जून, शुक्रवार को चंद्र ग्रहण होगा। 5 जून को रात्रि 11 बजकर 15 मिनट पर इस ग्रहण की शुरुआत होगी। रात्रि 2 बजकर 34 मिनट पर यह ग्रहण समाप्त हो जाएगा। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस ग्रहण का सभी राशियों पर प्रभाव रहेगा। आइए आज जानते हैं इस ग्रहण से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल….

मेष राशि
पारिवारिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
मानसिक तनाव हो सकता है।
किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें।

वृष राशि
व्यापार में परेशानी आ सकती है।
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ सकती हैं।

मिथुन राशि
सावधान रहने की आवश्यकता है।
वाद-विवाद से दूर रहें।
स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को इस ग्रहण के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
संतान पक्ष से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

सिंह राशि
परिवार के सदस्यों की सेहत का ध्यान रखें।
किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें।
घर में तनाव की स्थितियां बन सकती हैं।

कन्या राशि
पारिवारिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
व्यापार में पार्टनरशिप करने से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार कर लें।

तुला राशि
कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
गलत भाषा का प्रयोग न करें।
स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को मानसिक तनाव हो सकता है।
आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।
पूजा-पाठ करें।

धनु राशि
मन में नकारात्मक विचारों को न आने दें।
आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा।
इस समय फैसला करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें।

मकर राशि
आर्थिक हानि हो सकती है।
जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है।
इस समय जीवनसाथी से किसी भी तरह का वाद-विवाद न करें।

कुंभ राशि
परिवार के किसी सदस्य की तबीयत खराब हो सकती है।
शत्रुओं से सावधान रहें।
स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन राशि
वाहन संभालकर चलाएं।
जरूरी हो तब ही यात्रा करें।
बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

Related Articles

Back to top button