मध्य प्रदेशराज्य

मध्य प्रदेश ने covid बुस्टर डोज लगाने में भी बनाया रिकार्ड

भोपाल : कोरोनारोधी टीके की सतर्कता डोज लगवाने को लेकर मध्य प्रदेश के लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखा है। बुधवार को हुए पहले महाअभियान में करीब 12 लाख लोगों ने सतर्कता डोज लगवाई। 11.15 लाख लोगों का रिकार्ड कोविन पोर्टल पर दर्ज हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों के आंकड़े दर्ज करने पर यह संख्या 12 लाख तक पहुंचने का अनुमान है। कुल टीकाकरण 13 लाख के करीब हुआ है। इसके साथ ही टीकाकरण में प्रदेश ने एक और रिकार्ड बना लिया है। अभी तक सतर्कता डोज को लेकर दूसरे राज्यों में जितने भी महाअभियान हुए हैं, उनमें यह सर्वाधिक है।

अन्य राज्यों में सतर्कता डोज टीकाकरण का एक दिन का आंकड़ा आठ लाख से नीचे ही रहा है। राज्य टीकाकरण अधिकारी डा. संतोष शुक्ला ने बताया कि तीन, 17, 31 अगस्त और 14 व 28 सितंबर को भी महाअभियान होगा। महाअभियान में भोपाल में करीब 25 हजार लोगों ने ही सतर्कता डोज लगवाई। बता दें कि 15 जुलाई से प्रदेश में 18 साल से ऊपर के लोगों को निश्शुल्क सतर्कता डोज लगाने की शुरुआत हुई थी, लेकिन हर दिन एक लाख से कम डोज ही लग पा रही थीं। प्रदेश में करीब साढ़े पांच करोड़ लोगों को सतर्कता डोज लगाई जानी है। इनमें अभी तक 47 लाख को लग चुकी है।

Related Articles

Back to top button