मनोरंजन

मलाइका-अरबाज का वीडियो वायरल, लोग-बोले झगड़ा हो गया क्या?

मुंबई: मलाइका अरोड़ा रविवार को अपने बेटे अरहान को छोड़ने एयरपोर्ट पहुंची थीं। साथ में उनके एक्स-हसबैंड अरबाज खान भी थे। मलाइका बेटे को विदा करते वक्त इमोशनल दिखीं। वहीं उन्हें अरबाज खान के साथ बात करते देख लोगों के तरह-तरह के रिऐक्शंस आ रहे हैं। कई लोग दोनों की पेरेंटिग की तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने लिखा है कि क्या दोनों के बीच झगड़ा हो रहा है।

अरबाज-मलाइका का बेटा अरहान विदेश में पढ़ाई कर रहा है। बीते दिनों छुट्टियों पर वह अपने घर मुंबई आया था। तब भी मलाइका और अरबाज उसे रिसीव करने पहुंचे थे। मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान अपने बेटे अरहान को ड्रॉप करने मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे थे। अरहान ने मलाइका को जोर से गले लगाया। साथ ही वहां मौजूद लोगों को बाय बोला। इसके बाद मलाइका और अरबाज बात करते भी दिखे।

पपराजी विरल भैयानी के इंस्टाग्राम पर शेयर उनके वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट्स किए हैं। कुछ लोगों ने उनकी को-पेरेंटिंग की तारीफ की है। कुछ लोग उनकी बातचीत को झगड़ा भी समझ रहे हैं। कई लोगों ने खुशी जताई है कि दोनों एक-दूसरे के साथ अच्छे से पेश आते हैं।

Related Articles

Back to top button