अन्तर्राष्ट्रीय

विजय दिवस से पहले रूस के यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले, बमवर्षा से थर्राए कीव समेत कई शहर

यूक्रेन : यूक्रेन से चल रहे महायुद्ध के बीच रूस विजय दिवस की तैयारी कर रहा है। 9 मई का दिन नाजी जर्मन पर सोवियत संघ की जीत रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए काफी अहम है। एक तरफ पुतिन अपने ऐतिहासिक भाषण की तैयारी कर रहे हैं। दूसरी ओर उनकी आर्मी यूक्रेन के शहरों को हवाई हमलों से दहला रहे हैं। यूक्रेनी अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि विजय दिवस से पहले रूस ने यूक्रेनी शहरों में बमवर्षा तेज कर दी है। कीव और ओडेसा समेत कई शहरों में सुबह से हवाई हमलों के बाद सायरन बज रहे हैं। स्थानीय लोग एक बार फिर दहशत में हैं।

यूक्रेनी अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि रूस ने राजधानी कीव समेत पूरे यूक्रेन में बड़े पैमाने पर हमलों की लहर शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा, मॉस्को नाजी जर्मनी की अपनी हार की सालगिरह के प्रतीक विजय दिवस की तैयारी कर रहा है। कीव पर रूसी हमलों के कारण कम से कम पांच लोग घायल हो गए हैं। यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि रूसी मिसाइलों ने ओडेसा के काला सागर शहर में एक खाद्य पदार्थों के गोदाम में आग लगा दी और कई अन्य यूक्रेनी क्षेत्रों में विस्फोटों की सूचना मिली है।

यूक्रेन पर ताजा हमले ऐसे समय में हो रहे हैं जब मास्को मंगलवार को अपनी विजय दिवस परेड की तैयारी कर रहा है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए यह एक महत्वपूर्ण दिन है। इसी दिन सोवियत संघ को नाजी जर्मन पर ऐतिहासिक जीत मिली थी। पुतिन 9 मई को अपनी सेना और जनता को एक बार फिर विश्वास दिलाने की कोशिश कर रहे हैं कि वह यूक्रेन को हराने में सक्षम है, भले ही तमाम यूरोपीय देश और अमेरिका उसके खिलाफ क्यों न खड़े हो जाए!

एक दिन पहले रूस की प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप ने यूक्रेन के बखमुत से पीछे हटने की घोषणा की थी। अपने आका रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को साफ लफ्जों में चेतावनी देते हुए ग्रुप के चीफ ने वीडियो जारी किया था। कहा कि रूस ने वादे के मुताबिक गोला-बारूद देने की बात कही थी लेकिन, ऐसा नहीं हो पाया। इसलिए वह आर्मी के लोगों को मरते हुए नहीं देख सकता। वह जल्द ही यू्क्रेन पर अपने हमले बंद करेगा लेकिन, एक दिन बाद ही वैगनर ग्रुप ने पीछे हटने की योजना को खारिज कर दिया है और बखमुत में हमले तेज कर दिए हैं।

Related Articles

Back to top button