अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के क्वेटा के फातिमा जिन्ना रोड पर भीषण विस्फोट, 2 मौत, कई घायल

नई दिल्ली: पाकिस्तान के क्वेटा के फातिमा जिन्ना रोड पर बुधवार को हुए भीषण विस्फोट हुआ। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल बताए गए हैं। यह जानकारी एक पाकिस्तानी मीडिया के द्वारा दी गई है।

मीडिया के मुताबिक, सिविल अस्पताल के प्रवक्ता वसीम बेग ने हताहतों की संख्या की पुष्टि करते हुए कहा कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। बचावकर्मी कथित विस्फोट वाली जगह पर आग की लपटों को बुझा रहे हैं। अभी तक यह हादसा किस वजह से हुआ है, इस बात का पता नहीं चल पाया है।

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर अब्दुल कुदूस बिजेंजो ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने अस्पतालों को आपातकाल लगाने और सभी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, सुनियोजित और सोची समझी साजिश के तहत क्वेटा और अन्य प्रांत में शांति भंग करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘कायरतापूर्ण आतंकवादियों ने एक आतंकवादी हमले में निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाया।’ उन्होंने आगे कहा कि, आतंकियों को “बाहरी समर्थन” मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने आईजी को इस घटना की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

Related Articles

Back to top button