उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराजनीतिराज्यलखनऊ

मायावती ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा दलित और महिला सुरक्षित नहीं

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा दलित और महिला सुरक्षित नहीं

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की तरह भाजपा सरकार में भी दलित, शोषित, महिलाओं की जानमाल की सुरक्षा नहीं है।

उन्होंने कहा कि यूपी में हर प्रकार के अपराध चरम पर होने से अपराध नियंत्रण का काफी बुरा हाल है। खासकर दलित व महिला उत्पीड़न व असुरक्षा की आए दिन होने वाली दर्दनाक एवं शर्मनाक घटनाओं से हर तरफ चिंता की लहर है।

उन्होंने कहा कि ऐसे संगीन मामलों में भी सरकार की असंवेदनशील व लापरवाही अत्यंत दुखद है। यूपी के हाथरस में दलित उत्पीड़न एवं पिता की हत्या और गुजरात में दलित आरटीआई कार्यकर्ता की निर्मम हत्या यह साबित करती है कि कांग्रेस पार्टी की तरह भाजपा सरकार में भी जानमाल एवं आत्मसम्मान कतई सुरक्षित नहीं है। सरकार इस ओर ध्यान दे।

[divider][/divider][divider][/divider]

यह भी पढ़े:— बुधवार सुबह हुए भूस्खलन के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद – Dastak Times 

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

 

Related Articles

Back to top button