उत्तर प्रदेशमेरठराज्य

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस: कैलाश प्रकाश स्पोटर्स स्टेडियम में मेरठवासियों ने किया योग

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ0 सोमेंद्र तोमर ने कहा कि 21 जून हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है।

Meerut News: 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के सहयोग से कैलाश प्रकाश स्पोटर्स स्टेडियम के प्रांगण में मुख्य अतिथि/राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ0 सोमेंद्र तोमर की उपस्थिति में योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्यमंत्री ने धनवन्तरी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करते हुए माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
योग प्रशिक्षकों ने 2500 से अधिक लोगों को कराया योगाभ्यास
कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों द्वारा लगभग 2500 से अधिक प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया गया। योग के दैनिक जीवन में उपयोगिता एवं महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आये जनप्रतिनिधियों, जिला स्तरीय अधिकारियों, छात्र-छात्राओं एवं जनमानस ने सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम की मुख्य थीम “Yoga for Healthy Ageing” यानी ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों, जिला स्तरीय अधिकारियों, योग प्रशिक्षक, सहायक, छात्र-छात्राआंे तथा जनमानस द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया।
पूरा ब्रहांड एक परिवार की तरह
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ0 सोमेंद्र तोमर ने कहा कि 21 जून हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। 21 जून के बाद सूर्य दक्षिणायन में प्रवेश करता है। उन्होंने कहा कि पूरा ब्रहांड एक परिवार की तरह है। आज सम्पूर्ण विश्व योग दिवस को पूरे उत्साह के साथ मना रहा है। प्रदेश सहित देश के कोने-कोने में योग दिवस के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। योग को वैश्विक स्वीकृति मिलना हम सभी भारतवासियो के लिए गौरवान्वित करने वाला है।
गांव-पंचायतों, तहसीलों और ब्लॉकों में योग
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के आह्वान पर जनपद स्तर पर कैलाश प्रकाश स्पोटर्स स्टेडियम के प्रांगण में योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया है। समस्त ग्राम पंचायतों, समस्त तहसीलों, समस्त ब्लॉकों, सभी नगर पालिका/नगर पंचायत, नगर निगम में विभिन्न स्थानों पर योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाये। उन्होंने कहा कि करेंगे योग तो रहेंगे निरोग।
इस अवसर पर सांसद अरुण गोविल, महापौर हरिकान्त अहलूवालिया, विधायक अमित अग्रवाल, विधायक सिवाल खास गुलाम मौहम्मद, एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज, एमएलसी अश्वनी, डीएम डा0 वीके सिंह, सीडीओ नूपुर गोयल, सीएमओ डा0 राम प्रसाद, नगर मजिस्ट्रेट नवीन कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा0 गोपाल सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (आयुष विभाग) रोहित चौरसिया, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डा0 संदीप गर्ग, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button