ज्ञान भंडार

मासिक राशिफल, जून 2020: जानिए इस महीने क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष मासिक राशिफल
व्यर्थ की बातों में ध्यान देने की बजाय अपने काम पर ध्यान लगाना होगा। आर्थिक क्षेत्रों के लिये यह मास आत्मविश्वास, उत्साह व ऊर्जा को बनाए रखने से उतम सिद्ध हो सकता है। इस समयावधि में आपके धन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। इस अवधि में लिए गए निर्णयों में भी अधिक बुद्धिमानी का साथ आपके व्ययों को व्यर्थ होने से रोकेगा। धन संचय में अस्थिरता रहेगी। मध्य अवधि में आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए आप उच्चाभिलाषी हो सकते हैं। साझेदारी वाले व्यापार इस अवधि में लाभ के स्रोत बनेगें। मास के अंत में आपकी मेहनत, कार्य की कुशलता रंग लाएगी। इस अवधि में इससे पूर्व किए गए कार्यों से लाभ मिलने आरम्भ हो जाएंगे। नौकरी में बदलाव किया जा सकता है। जीवनसाथी का सहयोग आपके साथ पूर्ण बना हुआ है। मास के अंत में प्रेम संबंधों में बनी कष्टकारी स्थिति में सुधार आना आरंभ हो जायेगा। जीवनसाथी के साथ विदेश भ्रमण के लिए समय अनुकूल बना हुआ है। इसके अतिरिक्त साथी मित्र को लेकर घूमने-फिरने की योजना भी आपकी खुशी बढ़ा सकती है। इससे संबंधों में एक नई ऊर्जा आएगी।

वृष मासिक राशिफल
मास के आरंभिक समय में नौकरी में बदलाव करने का विचार बना सकते हैं। इस मास में आपको अधिक ऊर्जा व उत्साह की आवश्यकता होगी। फिर भी पराक्रम से किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। लाभों के प्रति इस समय आपका व्यवहार, संघर्ष सकारात्मक बना हुआ है। व्यावसायिक कार्यों के लिए दूर-दराज की यात्राएं भी आप कर सकते हैं। निपुणता एवं दूरदर्शिता से आर्थिक क्षेत्र की बाधाओं में कमी होगी। नौकरी में सरलता से बदलाव किया जा सकता है। आरंभ में आय के स्रोत मंद गति से लाभ देगें। परिवार में खुशी के समारोह संपन्न होने से परिवार को एक-दूसरे के करीब आने का अवसर प्राप्त हो सकता है। परंतु यह अवधि दांपत्य जीवन के लिए सुखद नहीं रहेगी। मित्र आपके सुख में कमी का कारण बन सकते हैं। मास के मध्य में पारिवारिक विषयों पर आपके व्यय बढ़ेंगे। मास के अंत में माता-पिता से संबंधों में सुधार होगा। शुरु के समय में स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। मध्य भाग में यात्राओं में व्यस्त होने के बाद आप आराम करना चाहेंगे।

मिथुन मासिक राशिफल
विषम परिस्थितियों में भी आप सफलता का मार्ग खोज लेंगे। मास के अंत में आप नौकरी में बदलाव का निर्णय ले सकते हैं। इसके अलावा आपके अधिकारियों का सहयोग आपके साथ बना हुआ है। इस अवधि में लाभ प्राप्ति के उत्तम योग बने हुए हैं। इन लाभों में वृद्धि करने के लिए आप को प्रशासनिक क्षेत्रों में सुधार करें। महीने के मध्य में आपके साहस में कुछ कमी रहेगी। इसके अलावा इस अवधि में नेतृत्व क्षमता में भी कमी हो सकती है। इसके फलस्वरुप यह संभावित है कि योजनाओं का कार्य सुचारु रुप से न चल पाए। इस मास के  मध्य की अवधि आपके परिवार के लिये उतम रहेगी। इस अवधि में दांपत्य जीवन में सुख-शान्ति के योग बने हुए है। परन्तु इस समय में आपके माता के साथ वैचारिक मतभेद उत्पन्न होने की संभावनाएं बन रही है। इन मतभेदों को शीघ्र से शीघ्र दूर करने का प्रयास करें। इस मास के मध्य की अवधि आपके परिवार के लिए उत्तम रहेगी। इस मास में आपके स्वभाव के सभी विकार दूर हो जाएंगे। इसके फलस्वरुप आप मानसिक सुख-शांति का अनुभव करेगें। परंतु इस अवधि में आपकी माता के स्वास्थ्य की खराबी आपकी परेशानियां बढ़ा सकती हैं।

कर्क मासिक राशिफल
इस मास आपके रुके हुए कार्यों को कुशलता से पूरा कर पाएंगे। प्रशासनिक कार्य में आपकी योग्यता में वृद्धि होगी। अपनी टीम के लक्ष्यों को पूरा करने में आप अहम भूमिका निभा सकते हैं। वृद्धि में मित्रों व यात्राओं की अहम भूमिका रहेगी। साझेदारी कार्यो में धोखे मिल सकते हैं। कार्यों में कम रुचि आपके लाभों को प्रभावित कर सकती है। ऊर्जा और उत्साह को बनाए रखने पर आय में मनोवांछित फायदा प्राप्त हो सकता है। आय के नए स्रोत खुलने के योग बन रहे हैं। मास के अंत में अधिकारी व सहयोगियों के कारण योजनाएं समय पर पूरी हो पाएंगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विशेष कार्य पूर्ण होगें। मास के आरंभ में प्रेम संबंध विवाह संबंधों में बदल सकते हैं। पर इसके बाद के समय में व्यस्तता के कारण प्रेम संबंधों के प्रभावित होने की संभावनाएं बन रही हैं। अल्पकालीन मित्रता बनकर समाप्त हो सकती है। आप स्वभाववश शीघ्र मित्रता कर लेते हैं। मास के आंरभ में विदेशों में नई मित्रता आरंभ हो सकती है। मास के मध्य में विपरीत लिंग में आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग इस अवधि में आपके साथ मित्रवत बना रहेगा। प्यार और रिश्ते बनाने में इस समय आप शीघ्रता करने से बचें। रिश्ते बनाने के बाद इन्हें पूरा समय दें व निभाने का प्रयास करें।

सिंह मासिक राशिफल
नौकरी में परिवर्तन करने से बचें। संघर्ष, मेहनत करते रहने से लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। भूमि कार्यों में लाभ प्राप्त होगा। सहयोगियों पर अत्यधिक विश्वास करना आपके लिए हानि का कारण बन सकता है। इस मास आपकी आर्थिक स्थिति प्रबल रहेगी। इस अवधि में आप अपने विरोधियों को परास्त करते हुए भूमि-भवन विषयों के क्रय-विक्रय से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने संचित धन को व्यावसायिक विस्तार के लिये प्रयोग करेगें। कोई अप्रिय सूचना आपको मानसिक अस्थिरता दे सकती है। मास आरंभ में आपके आत्मविश्वास में कमी आयेगी। व्यय बढ़ेंगे। अपनी बुद्धिमता से परिवार की सुख-शांति को बनाए रखें। संतान की सफलता से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। मास के अंत में संतान प्राप्ति संबंधित मनोकामना पूरी हो सकती है। मास के आरंभ में आप के प्रेम-प्रंसग विवाह सूत्र में बदल सकते हैं। इसके मध्य भाग में आप नए रिश्ते व नए प्रेम प्रसंग आरंभ हो सकते हैं। इस मास में व्यस्तता होने के कारण आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव लगे रहेंगे। आपको त्वचा संबंधी रोगों का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या मासिक राशिफल
कई क्षेत्रों से सहयोग प्राप्त होने के फलस्वरुप आय का विस्तार होगा। लाभ क्षेत्र में अत्यधिक उतार-चढ़ाव आने के योग बन रहे हैं। जोखिम वाले क्षेत्रों में धन-विनियोजन आपकी परेशानियां का कारण बन सकता है। मास के मध्य से पूर्व बड़ी योजनाओं के नियोजन का कार्य पूरा कर लें। इसके पश्चात बौद्धिक योग्यता प्रभावित हो सकती है। शत्रु आपकी परेशानियां बढ़ा सकते हैं। जीवनसाथी का व्यवहार यदि आपके प्रति सही न हो तो सहनशीलता का भाव स्वयं में बनाए रखें। ऐसा करने से बात लंबे समय के लिए नहीं खिंचेगी। मित्रों का सहयोग मास मध्य के आरंभ में ही प्राप्त होगा। पड़ोसियों व रिश्तेदारों से आपके संबंध मधुर होगें। मास के अंत में आपका जीवनसाथी क्रोध पूर्ण रहेगा। इस समय आप नया मकान बनवा या खरीद सकते है। दांपत्य जीवन से जुड़े बड़े निर्णय कुछ समय के लिये स्थगित करने उचित रहेंगे। इस अवधि में स्वास्थ्य आपके अनुकूल रहेगा। मनोरंजन करने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। महीने की मध्य अवधि के दौरान स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। अन्य वर्षों की तुलना में यह वर्ष आपके स्वास्थ्य के पक्ष से अधिक कष्टकारी नहीं रहेगा। मध्य भाग में संतान कुछ हठी हो, आपकी सलाह का लाभ नहीं उठाएगी। यह स्थिति आपको चिंता दे सकती है।

Related Articles

Back to top button