मनोरंजन

मौनी रॉय बनीं मिसेज सूरज नाम्बियार, शादी के मंडप से पति संग तस्वीरें वायरल

मुंबई: टीवी की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेज में शुमार मौनी रॉय सूरज नाम्बियार के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। इन दोनों को शादी के गेटअप में देखने वालों का इंतजार अब खत्म हो गया है। मौनी की शादी की तस्वीरें सामने आई हैं। साउथ इंडियन ब्राइड बनीं मौनी रॉय अपने इस खास दिन बेहद ही खूबसूरत लगी हैं। मौनी और सूरज को दूल्हा-दुल्हन के लुक में देखना किसी ट्रीट से कम नहीं है।

बता दें कि दोनों की शादी गोवा में हुई है। उनके दोस्त अर्जुन बिजलानी ने फोटो शेयर करके लिखा है, मिस्टर ऐंड मिसेज नाम्बियार। उनके फैन्स और फ्रेंड्स तस्वीरों पर प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि सूरज नाम्बियार एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से नहीं हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह दुबई बेस्ड बैंकर हैं। मौनी और उनकी शादी की खबरें लंबे वक्त से सुर्खियों में थीं। मौनी के फैन पेजज पर भी कई तस्वीरें और वीडियोज दिखाई दे रहे हैं। शादी के पहले मौनी ने सूरज को गले लगाते हुए एक फोटो शेयर की थी। इसमें उनको अपना सबकुछ बताया था।

मौनी रॉय सूरज नाम्बियार की पत्नी बन चुकी हैं। गोवा में 27 जनवरी को धूमधाम से दोनों की शादी हुई। शादी के पहले वेडिंग सेरिमनीज के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए रहे थे। शादी में उनके खास दोस्त अर्जुन बिजलानी, मंदिरा बेदी, आश्का गोराड़िया सहित करीबी लोग शामिल हुए थे। मौनी रॉय ने अपनी हल्दी और मेहंदी में जमकर धमाल किया। उन्होंने सूरज नाम्बियार और अपने दोस्तों के साथ खूब डांस किया था। शादी के पहले उनकी बैचलरेट पार्टी की तस्वीरें भी वायरल हुई थीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौनी और सूरज कुछ सालों से एक-दूसरे के साथ डेटिंग कर रहे थे। मौनी काफी वक्त तक इस बात को सबसे छिपाने में कामयाब रहीं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों दुबई में साल 2019 में मिले थे। वहां उनकी दोस्ती हुई जो कि धीरे-धीरे रिलेशनशिप में बदल गई।

Related Articles

Back to top button