अजब-गजब

Must Watch: जब बंद पिंजरे में सर्कस के शेर बन गए ‘नरभक्षी’

downloadकहते हैं ना कि जानवरों का कभी भरोसा नहीं करना चाहिए, भले ही वो पालतू क्यों ना हो। यकीन नहीं आता तो ये वीडियो एक बार ज़रूर देखिये।  ये वीडियो हालांकि कुछ साल पुराना है लेकिन यह बताने के लिए काफी है कि जब जानवर अपना आपा खो बैठते हैं तो वो कितने खतरनाक हो जाते हैं।  

वीडियो यूक्रेन के एक सर्कस का बताया जाता है।  बेहद दिल दहलाकर रख देने वाला यह वीडियो इंसान और शेर जैसे खतरनाक जानवर के बीच संघर्ष को दिखाता है। वीडियो देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि शेर वास्तव में क्यों जंगल का राजा कहलाया जाता है।  

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक महिला और एक पुरुष ट्रेनर एक-एक कर करीब सात से आठ शेरों को पिंजरे के अंदर बुलाते हैं। कुछ देर तक तो सभी कुछ सही चलता है, लेकिन पिंजरे में लाया गया एक शेर अचानक से अनियंत्रत हो जाता है।  देखते ही देखते पिंजरे में आतंक का माहौल बन जाता है।  पागलपन सवार हुए शेर के बचाव में बाकी के शेर भी उतर आते हैं।  दोनों ट्रेनर्स जैसे इन सभी के बीच असहाय से घिर जाते हैं।  

खौफ का ये चंद मिनिट दोनों ट्रेनर्स की ज़िन्दगी को इतने भारी पड़ जाएंगे ये शायद ना तो खुद उन्होंने या वहां मौजूद लोगों ने कभी सोचा होगा। काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकार शेरों को काबू में कर लिया जाता है। 

 
 

Related Articles

Back to top button