टॉप न्यूज़बिहारराज्य

नालंदा: JDU कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, घर से बुलाकर बेरहमी से चाकू से ‘गोदा’

नई दिल्ली. बिहार (Bihar) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां के नालंदा (Nalanda) जिले में बदमाशों ने घर से बाहर बुलाकर एक JDU कार्यकर्ता की हत्या कर दी है। इन हत्यारों ने पहले JDU कार्यकर्ता को चाकू गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इतना ही नहीं इसके बाद उसे गोली मार दी।

उक्त घटना नालंदा जिले के सैदपुर गांव की है। वहीं मृतक की पहचान सोनेलाल के रूप में हुई है। इस सनसनीखेज घटना के जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर इस बाबत जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। घटना को लेकर इलाके में हड़कम्प मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, तेल्हाड़ा के सैदपुर निवासी सोनेलाल छठ महापर्व के दौरान प्रसाद खाकर अपने घर में ही बैठे हुए थे। अचानक ही उन्हें किसी का फोन आ गया और वो बाहर निकल गये। थोड़ी ही दूरी पर लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी तो दौड़कर उस तरफ भागे।

इसके बाद अपने घर से कुछ दूर JDU नेता सोनेलाल अचेत गिरे हुए पाए गये। पहले उन पर अपराधियों ने पहले चाकू से हमला किया और उसके बाद गोली मारकर हत्या कर दी है। वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button