मनोरंजन

बिग बॉस का हिस्सा नहीं बनना चहते है नमिश तनेजा, बताई ये वजह

नए शो के लिए विद्या फेम एक्टर ने रिजेक्ट किया बिग बॉस का ऑफर, बताई ये वजह

मुबंई: सलमान खान होस्ट बिग बॉस इंडिया का सबसे बड़ा रियलिटी शो है। यह शो किसी भी शख्स को रातोंरात लाइमलाइट दिला देता है। लेकिन फिर भी कई ऐसे अभिनेता ओर अभिनेत्री हैं जो कई वजहों से बिग बॉस का हिस्सा नहीं बनना चाहते। अब विद्या फेम एक्टर नमिश तनेजा ने भी ऐसा ही कुछ किया है।

टीवी के लोकप्रिय शो विद्या के विवेक वर्धन सिंह यानी नमिश तनेजा को बिग बॉस सीजन 14 के लिए अप्रोच किया गया था। लेकिन उन्होंने किसी दूसरे शो के लिए इस को रिजेक्ट कर दिया। डेली शोप ऐ मेरे हमसफर के लिए नमिश ने बिग बॉस का ऑफर छोड़ दिया। सलमान खान का शो करने की बजाय नमिश ने डेली शो का हिस्सा बनना सही समझा। एक इंटरव्यू में नमिश ने बताया कि उन्हें बिग बॉस 14 का ऑफर मिला था।

यह भी पढ़े: अंकिता लोखंडे ने बिना नाम लिये ही इस अभिनेत्री पर साधा निशाना

ऐ मेरे हमसफर को चुनने की वजह बताते हुए नमिश ने बताया कि उनकी बिग बॉस के मेकर्स संग शुरुआती बातचीत चल रही थी, इससे पहले कि चीजें आगे बढ़ पाती वो नए शो ऐ मेरे हमसफर के लिए सलेक्ट हो गए थे। नमिश तनेजा इस शो 13 में न्यू ईयर पार्टी में गेस्ट बनकर पहुंचे थे। इस दौरान वे सिद्धार्थ शुक्ला का सपोर्ट करते दिखे थे। नमिश ने कहा कि वे भविष्य में बिग बॉस जरूर करना चाहेंगे।

 

Related Articles

Back to top button