टेक्नोलॉजी

NBTC वेबसाइट पर लिस्ट हुआ Mi Note 10 Lite, इस रेंज में हो सकता है लॉन्च

नई दिल्ली: चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने पिछले साल नवंबर में अपने Mi Note 10 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन को मिड बजट रेंज में लॉन्च किया गया था। कंपनी जल्द ही इस स्मार्टफोन के अफोर्डेबल वेरिएंट Mi Note 10 Lite को लॉन्च करने वाला है। इस वेरिएंट को हाल ही में सर्टिफिकेशन साइट NBTC पर लिस्ट किया गया है। Mi Note 10 की बात करें तो ये दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जिसे 108MP कैमरा सेंसर के साथ लॉन्च किया गया था। कंपनी अब इसके अफोर्डेबल वेरिएंट को 64MP कैमरा फीचर के साथ लॉन्च कर सकती है। हालांकि, सर्टिफिकेशन साइट पर इसके कैमरे फीचर के बारे में खुलासा नहीं किया गया है।

थाइलैंड के सर्टिफिकेशन साइट NBTC पर इसे M2002F4LG मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। पिछले महीने ही इस स्मार्टफोन को FCC सर्टिफिकेशन भी मिला है। Mi Note 10 Lite के अब तक कई फीचर्स सामने आ चुके हैं। इन फीचर्स की बात करें तो इसे 6.47 इंच के फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले पैनल के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन दो स्टोरेज ऑप्शन 4GB RAM + 64GB और 6GB RAM + 128GB में पेश किया जा सकता है।

फोन को पावर देने के लिए इसमें 5,260mAh की बैटरी का इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही, इसमें 30W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दी जा सकती है। इसे भी रेग्युलर वेरिएंट की तरह ही MiUI11 के साथ पेश किया जा सकता है। फोन के सबसे अहम कैमरे फीचर की बात करें तो इसमें पेंटा रियर कैमरा सेट-अप का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका प्राइमरी सेंसर 64MP का दिया जा सकता है।

फोन के अन्य कैमरे सेंसर की बात करें तो इसमें 8MP का वाइड एंगल और 8MP का ही टेलिफोटो सेंसर दिया जा सकता है। फोन में 5MP और 2MP के दो अन्य कैमरे भी दिए जा सकते हैं। सेल्फी के लिए इसमें 16MP या 32MP का कैमरा दिया जा सकता है। फोन में वाटरड्रॉप नॉच सेल्फी कैमरा सेट-अप दिया जा सकता है। फोन के बैक में ड्यूल LED फ्लैश का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें सिक्युरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

 

Related Articles

Back to top button