अयोध्याउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़

नेपाल के विदेश मंत्री ने किए रामलला के दर्शन, बोले- ‘भारत से हमारा रिश्ता सांस्कृतिक’

अयोध्या: नेपाल के विदेश मंत्री नारायण प्रसाद ने रविवार को अयोध्या स्थित मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन किये। प्रसाद शनिवार को दिल्ली से विशेष विमान के जरिये अयोध्या पहुंचे। रात्रि विश्राम के बाद उन्होंने रविवार की सुबह मंदिर में रामलला के दर्शन किए। उन्होंने शनिवार की शाम प्रसिद्ध तीर्थस्थल हनुमानगढ़ी के दर्शन किए और सरयू आरती में भी हिस्सा लिया। रामलला के दर्शन के बाद राम मंदिर में विशेष सेवा प्रार्थना में भी शामिल हुए। इसके बाद वह सड़क मार्ग से नेपाल के लिए रवाना हो गए।

रामलला के दर्शन के बाद नेपाल के विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘पशुपति नाथ और काशी विश्वनाथ के साथ जनकपुर और अयोध्या के बीच सांस्कृतिक संबंध बढ़ रहे हैं। सरकार दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक रिश्ते बढ़ाने पर ध्यान केन्द्रित कर रही है।” उन्होंने कहा, ‘‘अयोध्या में राम मंदिर एक बहुत ही महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है और न केवल भारत और नेपाल सरकार के बीच बल्कि दोनों देशों के लोगों के बीच भी गहरे संबंध रहे हैं। मान्यता के अनुसार जनकपुर के मंदिर में श्री राम का विवाह माता जानकी से हुआ था। हमारे बीच का गहरा रिश्ता सांस्कृतिक रूप से भी बहुत महत्वपूर्ण है।”

उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार फिर मौसम में बदलाव आ गया है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने गलन बढ़ा दी है। बीते दिनों हुई बारिश के साथ-साथ ओले भी गिरे, जिसकी वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट आ गई। इसी बीच मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, अब फरवरी के अंत में भी बारिश होगी। आज सोमवार को भी कई जिलों में बारिश होने की संभावना है और बारिश का यह सिलसिला 28 फरवरी तक जारी रहेगा। इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

Related Articles

Back to top button