BREAKING NEWSLucknow News लखनऊState News- राज्यTOP NEWSउत्तर प्रदेशफीचर्ड

UP में अब नाइट कर्फ्यू का बदल गया समय, अब ये होगी नई टाइमिंग

लखनऊ: कोरोना केस कम होने के बाद उत्तर प्रदेश में पाबंदियों में ढील दी गई थी। इस बीच नाइट कर्फ्यू में भी बदलाव किया गया है। अब राज्य में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। इससे पहले ये रात 9 बजे से सुबह सात बजे तक था। बता दें कि, सरकार ने कोरोना मामलों में कमी के बाद 21 जून से नई गाइडलाइंस जारी की थी। वीकेंड कर्फ्यू जारी रहेगा

आपको बता दें कि, कोविड प्रोटोकॉल के पालन के साथ रेस्टोरेंट व मॉल को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोला जा चुका है। इसी तरह, पार्क, रेहड़ी पर लगने वाली दुकानें आदि के संचालन की अनुमति भी दी गई थी। साथ ही, इन स्थानों पर कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना अनिवार्य की गई है। आपको बता दें कि, वीकेंड कर्फ्यू पहले की तरह ही जारी रहेगा।

 

Related Articles

Back to top button