मनोरंजन

नोरा फतेही बनी शेफ, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

नोरा फतेही बनी शेफ, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

मुंबई : अपने डांस और खूबसूरत अदाओं से लाखों दिलों पर राज करने वाली नोरा फतेही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस कुकिंग में हाथ आजमाती नजर आ रही हैं।  यह वीडियो दुबई के एक रेस्टोरेंट का है।

खास बात यह है 

इस वीडियो को खुद नोरा ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। वीडियो को फैंस के साथ साझा करते हुए नोरा ने लिखा-‘यह फ्लिप बिल्कुल प्वाइंट पर था। थैंक्यू इस प्यारे सरप्राइज और इतनी अच्छी खातिरदारी के लिए!’

नोरा टर्की के फेमस शेफ बुराक के रेस्टोरेंट पहुंचीं

दरअसल हाल ही में नोरा फतेही दुबई में टर्की के फेमस शेफ बुराक के रेस्टोरेंट पहुंचीं, जहां उन्होंने लजीज व्यंजनों की वैरायटी के साथ खूब सारे स्टंट्स किए। वीडियो में देखा जा सकता है कि शेफ बराक के साथ नोरा ने भी इस स्टंट्स में अपना हाथ आजमाया। वीडियो के एक हिस्से में वह खाने से भरे पॉट को एक ही झटके में पलट देती हैं, जिसपर वहां मौजूद फैंस की खूब तालियां बजती हैं। इसके साथ ही नोरा शेफ के साथ मिलकर कुछ और डिशेज भी बनाती हैं। सोशल मीडिया पर नोरा के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

[divider][/divider][divider][/divider]

यह भी पढ़े: मुख्यमंत्री योगी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को पुण्यतिथि पर किया नमन – Dastak Times 

https://youtu.be/_dxzd4l7Ijg

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंdastaktimes.org  के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर पर फॉलों करनेके लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिए : https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

[divider][/divider][divider][/divider]

नोरा फतेही ने बहुत कम समय में फैंस के बीच अपनी खास जगह बनाई है। हाल ही में गुरु रंधावा के साथ रिलीज हुआ उनका गाना ‘नाच मेरी रानी’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। व्रर्कफ्रंट की बात करें तो नोरा जल्द ही अभिषेक दुधैया की फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में नजर आयेंगी।

Related Articles

Back to top button