अन्तर्राष्ट्रीय

नोर्वे सांसदों ने तिखानोव्सकाया को 2022 के लिए नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया

ओस्लो: नॉर्वे के दो सांसदों ओलाग बोलस्टेड और हरेक एलवेन्स ने 2022 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए बेलारूस के पूर्व राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार स्वेतलाना तिखानोव्सकाया को नामित किया है। सुश्री तिखानाव्सकाया के वरिष्ठ सलाहकार फ्रानेक वियाकोरका ने यह जानकारी दी। तिखानोव्सकाया काे 2021 में भी नोबेल शांति पुरस्कार के लिए भी नामित किया गया था लेकिन उन्हें यह पुरस्कार नहीं मिल पाया।

वरिष्ठ सलाहकार वियोकोरका ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, “नॉर्वे के दो सांसदों क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता ओ. बोलेस्टेड और कंजर्वेटिव पार्टी होयरे के नेता हरेक एल्वेन्स ने नोबेल शांति पुरस्कार 2022 के लिए स्वेतलाना तिखानोव्सकाया को नामित किया। यह उन सभी बेलारूस के निवासियों के लिए फर्क है जो आजादी के लिए लड़ते रहेंगे।”

बेलारूस में मौजूदा राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने अगस्त 2020 के चुनाव में अपना छठा कार्यकाल संभाला। बेलारूस में लंबे समय से राजनीतिक संकट जारी है। विपक्ष पार्टी ने चुनाव परिणामों को स्वीकार नहीं किया और यह दावा करते है कि असल में स्वेतलाना तिखानोव्सकाया चुनाव जीती थीं। इस विवाद के परिणामस्वरूप पूरे देश में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए।

Related Articles

Back to top button