अन्तर्राष्ट्रीय

दुनिया के सबसे मजबूत नेताओं में एक पूर्व जापानी प्रधानमंत्री शिंजो एबे को गोली मारी गई, स्थिति अत्यंत गंभीर

नई दिल्ली: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो अबे को एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान हमलावरों के द्वारा गोली मार दी गई है और उनकी हालत बहुत ही गंभीर है। जापान के वर्तमान प्रधानमंत्री ने भावुक होते हुए कहा है कि शिंजो अबे को बचाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन उनके शरीर से बहुत खून बह चुका है और अब उन्हें ब्लड ट्रांसफ्यूजन किया जा रहे है ।

गोली लगने के बाद उन्हें हार्ट अटैक भी आया है और वो अचेत होकर गिर गए । जापान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमला करने वाले संदिग्ध की पहचान हो गई है। 41 वर्षीय हमलावर का नाम यामागामी तेत्सुया है और वह जापान की समुद्री सेना का पूर्व सैनिक रहा है। हमलावर का कहना है कि वह शिंजों अबे से काफी असन्तुष्ट था। जापान के सरकारी चैनल एनएचके के मुताबिक हमलावर की पहचान जापानी समुद्री आत्मरक्षा बल के पूर्व सदस्य के रूप में हुई है। 

शिंजों अबे वो नेता हैं जिन्हें भारत सरकार पद्म विभूषण सम्मान दे चुकी है। भारत जापान संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में उन्होंने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है उन्हीं के समय में भारत के साथ जापान के सबसे मजबूत आर्थिक प्रतिरक्षा सामरिक समझौते हुए उन्हीं के समय में भारत ने जापान के साथ सिविल न्यूक्लियर डील भी किया और इसके साथ ही क्वाड जैसे संगठन के उभार में उन्होंने ही सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनका गहरा दोस्ताना संबंध था और यह बात घोषित तौर पर सामने आई थी कि दुनिया के जिन अट्ठारह लोगों को शिंजो अबे ट्विटर पर फॉलो करते हैं उसमें से एक भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। भारतीय प्रधानमंत्री ने अपने मित्र के त्वरित स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए ट्वीट भी किया।

Related Articles

Back to top button