उत्तर प्रदेशगोरखपुरराज्य

Weather : पछुआ हवाओं से निरंतर गिर रहा तापमान, बढ़ रही ठण्ड

पछुआ हवाओं से निरंतर गिर रहा तापमान, बढ़ रही ठण्ड
बढ़ रही ठण्ड

गोरखपुर: पिछले कुछ दिनों से 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चल रही पछुआ हवाओं ने गोरखपुर व आस पास के क्षेत्रों में ठण्ड बढ़ा दी है। आगमी दिनों में भी तापमान में गिरावट के साथ ठण्ड बढ़ने के आसार हैं।

मंगलवार को जहां जनपद का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 26 डिग्री रहने के आसार हैं।

यह भी पढ़े:-अहमद पटेल और कल्बे सादिक के निधन पर बसपा अध्यक्ष मायावती ने जताया दुख – Dastak Times 

मौसम वैज्ञानिक तिर्थेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि पछुआ हवाओं के कारण तापमान में गिरावट होगी। आगमी कुछ दिनों में तापमान में गिरावट के साथ ठण्ड बढ़ेगी। अगले चार दिनों में गोरखपुर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री रहने के आसार हैं।

सात दिनों का न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में) मंगलवार-10 डिग्री सेल्सियस, बुधवार-11 गुरुवार-11 तथा शुक्रवार, शनिवार, रविवार व सोमवार 10 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहने के आसार हैं।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button