टॉप न्यूज़फीचर्डराष्ट्रीय

PM नरेंद्र मोदी ने विश्व मजदूर दिवस पर किया ट्विट

नई दिल्ली। विश्व मजदूर दिवस पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मजदूरों को याद किया। उन्होंने कहा कि मजदूरों का योगदान मानव समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण है। इस दौरान उन्होंने ट्विटर पर ट्विट कर लिखा कि आज श्रम दिवस पर हम अनगिनत श्रमिकों के दृढ़ संकल्प और परिश्रम को सलाम करते हैं जो भारत की प्रगति में एक बड़ी भूमिका बड़ी भूमिका निभाते हैं। श्रमेव जयते  ये दिन वर्करों के आठ घंटे के आंदोलन की जीत को बताता है।

ये भी पढ़ें: 5 मई को भारत सार्क देशों को ‘उपहार’ में देगा एक नया उपग्रह

इसके अलावा पूरी दुनिया में आर्थिक और सामाजिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए वर्करों के त्याग को श्रद्धांजलि देने के लिए भी मनाया जाता है। उन्होंने मेहनती श्रमिकों को स्मरण किया और उन्हें सलाम किया है। गौरतलब है कि वैश्विक स्तर पर इस दिन को श्रम संघो को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें: ट्रिपल तलाक़ को लेकर यदि चले गए UN तो हो जाएगी पीएम मोदी की….

इस दिन के माध्यम से मजदूरों के महत्व को सभी के बीच माना जाता है और मजदूर अपने हित की बात करते हैं। इसे मई दिवस भी कहा जाता है। पूरे देश में कई ट्रेड यूनियन संगठन मजदूरों के कल्याण की प्रतिबद्धता के साथ ये दिन मना रहे हैं।इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में रैलियां,संगोष्ठी, सेमिनार भी आयोजित किए जा रहे हैं। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचेंगे और कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। मजदूर दिवस पर कई स्थानों पर मजदूरों के हित में चर्चा भी होती है।

Related Articles

Back to top button