टॉप न्यूज़राजनीतिराज्यराष्ट्रीय

PM नरेंद्र मोदी आज करेंगे सोलन-मंडी में चुनावी रैली, डेढ़ महीने में चौथी बार पहुंचेंगे हिमाचल

नई दिल्ली. हिमाचल प्रदेश से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां विधानसभा चुनाव (Vidhansabha Election) के लिए अब प्रचार-प्रसार शुरू हो गया है। वहीं आज PM मोदी (PM Narendra Modi) सोलन (Solan) और मंडी (Mandi) में रैलियां करेंगे। गौरतलब है कि राज्य में BJP उत्तराखंड की तरह ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ रही है।

गौरतलब है कि, हिमाचल प्रदेश पहुंचने से पहले PM मोदी पंजाब (Punjab) स्थित डेरा ब्यास पहुंचेंगे। वहीं हिमाचल और पंजाब दोनों ही जगह PM मोदी के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

आज PM मोदी दोपहर 1 बजे मंडी जिले के सुंदरनगर में रैली करेंगे।
इसके बाद वे 3 बजे सोलन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

बता दें कि बीते विधानसभा चुनाव में भी PM नरेंद्र मोदी ने सुंदरनगर के जवाहर पार्क में रैली की थी, उस समय जिले की 10 में से 9 सीटें BJP की झोली में गई थीं। वहीं डेढ़ महीने के भीतर PM मोदी आज चौथी बार हिमाचल प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे। इससे पहले भी PM मोदी ने बीते 24 सितंबर को वर्चुअल रैली से मंडी की जनता को संबोधित किया था। वहीं बीते 5 अक्टूबर को PM मोदी ने हिमाचल के बिलासपुर और कुल्लू में रैली की थी।

गौरतलब है कि, हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को चुनाव होंगे। वहीं 8 दिसंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। यह चुनाव एक ही चरण में होगा। वर्तमान में राज्य में BJP की सरकार है। पता हो कि, हिमाचल में कुल 68 विधानसभा क्षेत्र हैं। इन में 17 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। वहीं 3 विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित हैं।

Related Articles

Back to top button