दस्तक साहित्य संसारसाहित्य

वरिष्ठ साहित्यकार जीतेंद्र कमल आनंद जी का काव्य पाठ-वीडियो

जितेंद्र बहादुर सक्सेना उपनाम जितेंद्र कमल आनंदका  जन्म अगस्त 1951 बरेली- (उ. प्र )में हुआ। यह आध्यात्मिक साहित्यिक संस्था काव्यधारा रामपुर (उ. प्र) के संस्थापक एवं राष्ट्रीय महासचिव तथा अखिल भारतीय काव्यधारा मंच के स्स्थापक एवं अध्यक्ष हैं। प्रसारण- विगत 2 दशकों से आकाशवाणी केंद्र से निरंतर काव्य पाठ।

इनकी प्रकाशित कृतियाँ हैं-जय बालाजी (काव्य) हनुमत उपासना (सप्तछंद युक्त काव्य) आनंद प्रवाह (मुक्त छंद काव्य संग्रह) ब्रह्म कृपा ही केवलम (काव्य संग्रह) राजयोग महागीता (पद्म पुनीता)।

इनकी संपादित पुस्तकें हैं-गुंजन की गुंजार, काव्य कलश, समर्पण, प्रवाह, जागो प्यारे हिंदुस्तानप्रणाम- प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय, स्वातंत्र्योत्तर हिंदी कवि आदि।

पत्र पत्रिकाएं- निरंतर 40 वर्षों से लेखन एवं प्रकाशन स्वतंत्र भारत, दैनिक, स्वतंत्र भारत सुमनसूत्र कार, (पटना) आदर्श (कोलकाता) मंगलदीप (मुंबई) भाषा सेतु (मध्य प्रदेश) मंदाकिनी (बरेली) आध्यात्मिक ज्योति (बिहार) संस्कार भारती (दिल्ली) आदि।

काव्य संकलन- शायरों की महफिल, स्वर्ण जयंती काव्य गरिमा, मेरी हिंदी मेरी शान, हस्तलिपि एवं हस्ताक्षरवंदेमातरम, एक हृदय हो भारत जननीहीरक हस्ताक्षर आदि।

हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश की अनेक साहित्यिक संस्थाओं द्वारा सम्मान-पत्रों से सम्मानित। काव्य महारथी एवं राष्ट्र- सचेतक ( आन्ध्र प्रदेश)

Related Articles

Back to top button