हिमाचल प्रदेश

प्रागपुर को मिला पहला SDM, निशांत कुमार की नियुक्ति; CM सुक्खू की घोषणा पर अब अमल

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने कांगड़ा जिले के प्रागपुर में सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (सिविल) के पद पर निशांत कुमार की नियुक्ति की है। कार्मिक विभाग की 23 सितंबर 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार निशांत कुमार को प्रागपुर का एसडीएम नियुक्त किया गया है। इससे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से प्रागपुर में एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा पर अमल शुरू हो गया है।

25 जनवरी को हुई थी SDM कार्यालय खोलने की घोषणा

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 25 जनवरी 2026 को प्रागपुर में आयोजित 56वें राज्य स्थापना दिवस समारोह के दौरान यहां एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा की थी। उस दौरान प्रागपुर में सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट कार्यालय को मंजूरी देने की बात कही गई थी।

अब निशांत कुमार की नियुक्ति के साथ प्रागपुर में उपमंडल स्तर की प्रशासनिक व्यवस्था शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।

स्थानीय स्तर पर मिलेंगी प्रशासनिक सुविधाएं

प्रागपुर में एसडीएम की नियुक्ति से स्थानीय लोगों को विभिन्न प्रशासनिक कार्यों और शिकायतों के समाधान के लिए अपने क्षेत्र में ही सुविधा मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के समन्वय और प्रशासनिक मामलों के स्थानीय स्तर पर निपटारे में भी मदद मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button