टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराज्यराष्ट्रीय

कोरोना से बचने के लिए तिहाड़ जेल में हो रही तैयारी

नई दिल्ली। देश में कोरोना के फैलते संक्रमण को देखते हुए जहां एक तरफ प्रशासन ने स्कूल, कॉलेज बंद करने के आदेश दिए है वहीं अब संक्रमण को देखते हुए जेल प्रशासन भी काफी मुस्तेद हो गया है जिसके चलते तिहाड़ जेल में कैदियों की स्क्रीनिंग की जा रही है।

तिहाड़ जेल अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस से बने हालातों को देखते हुए जेल में 8 आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। सभी कैदियों की जांच की गई है। इसके अलावा विदेशों से भारत आते वक्त पकड़े गए कैदियों को भी सबसे अलग रखा गया है। अधिकारी ने बताया कि कैदियों को 3 दिनों तक अलग-अलग वार्डों में रखा जाएगा और जांच में सामान्य पाए जाने के बाद ही उन्हें जेल में शिफ्ट किया जाएगा। वर्तमान में जेल में लगभग 17,500 कैदी बंद हैं।

गौरतलब है कि देश की राजधानी दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में 69 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। जिसकी स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को पुष्टि की। अधिकारियों ने बताया कि महिला की मौत एक से ज्यादा बीमारियों (मधुमेह और उच्च रक्तचाप) की वजह से हुई है।

हालांकि, उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि भी हुई है। उन्होंने बताया कि महिला राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थी। देश में इस संक्रमण से मौत का यह दूसरा मामला है। इस रोग से पहली मौत कर्नाटक के कलबुर्गी में 76 वर्षीय पुरुष की हुई थी। उसकी मौत मंगलवार को हुई थी लेकिन उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि गुरुवार को हुई।

कोरोना वायरस का संक्रमण भारत में न फैले इसके लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तैयारियां कर चुका है पूरे देश में साफ—साफई पर भी ध्यान दिया जा रहा है यहां तक कि लोगों को जागरूक करने के लिए फोन की कॉलरटियून में भी कोरोना वायरस से बचाव की जानकारी दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button