टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराजनीतिराष्ट्रीय

भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा

भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सभी केंद्रीय पदाधिकारी, मोर्चों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, सह-प्रभारी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) की बैठक की शुरुआत हुई। इस एक दिवसीय बैठक में पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की तैयारियों के साथ ही नए कृषि सुधार कानूनों पर चर्चा होनी है।

Image

भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने एनडीएमसी कंवेंशन सेंटर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन  की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक की शुरुआत की। प्रधानमंत्री ने बतौर मुख्य अतिथि बैठक के उद्धाटन भाषण में पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया। इसके साथ ही बैठक में उन सभी नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई जिनका कोरोना महामारी के कारण निधन हो गया।

Image

सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के अलावा नड्डा ने भी संबोधित किया। उन्होंने बताया कि मोदी और नड्डा के संबोधन के बाद बैठक में प्रस्तावों पर चर्चा हो रही है। इसके अलावा दूसरे सत्र में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल, पुदुचेरी विधानसभा चुनावों पर चर्चा होगी। इससे पहले इन राज्यों के अध्यक्ष अलग-अलग रिपोर्टिंग करेंगे। बैठक में आत्मनिर्भर भारत अभियान पर भी चर्चा होगी।

Image

इसके साथ ही नए कृषि सुधार कानूनों और उनके विरोध में हो रहे प्रदर्शन के मद्देनजर भी बैठक में मंत्रणा की जाएगी। भाजपा महासचिव ने बताया कि सभी राज्यों की अलग-अलग रिपोर्टिंग होगी तत्पश्चात सांगठनिक रचना और आगामी कार्यक्रमों की घोषणा की जाएगी।

[divider][/divider][divider][/divider]

ये भी पढ़ें : – अहमदाबाद नगर निगम चुनाव: गृह मंत्री अमित शाह ने परिवार के साथ डाला वोट – Dastak Times 

  1. देशदुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुकपर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटरपर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनलके लिए: https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button