उत्तर प्रदेशमेरठ

PVVNL News : डिस्काॅम मे सभी स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड मोड में परिवर्तित किया जायेगा

मई 2026 की विद्युत खपत का बिल जून 2026 में पोस्ट पेड प्रणाली से जारी होगा।

Meerut Pvvnl News : पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) में आरडीएसएस योजना के अन्तर्गत स्थापित स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, पोस्टपेड मोड में परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया है। इसके अन्तर्गत वर्तमान में सभी प्रीपेड मोड में संचालित मीटरों को पोस्टपेड में बदला जा रहा है।

10 तारीख तक बिल उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित
मई 2026 माह के विद्युत खपत का बिल जून 2026 में पोस्टपेड प्रणाली के अनुसार जारी किया जाएगा। इसी के साथ ही सभी स्मार्ट पोस्टपेड उपभोक्ताओं को प्रत्येक माह की 10 तारीख तक बिल उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। जिन उपभोक्ताओं के मीटरों की आटोमेटिक रीडिंग किसी कारणवश प्राप्त नहीं हो सकेगी वहां मेन्यूअल रीडिंग के माध्यम से बिल जारी किए जाएंगे।

सहीं मोबाइल नंबर अपडेट कराए
पीवीवीएनएल अपने उपभोक्ताओं को उनके बिजली बिल एसएमएस/व्हाट्एप के माध्यम से उपलब्ध कराएगा। जिन उपभोक्ताओं का मोबाइल नम्बर अपडेट नहीं हैं अथवा गलत दर्ज है उनसे अपील की गई है की वे अपना सही मोबाइल नम्बर अपडेट कराए, जिससे समय पर बिल प्राप्त हो सके।

सभी 14 जनपदों के उपभोक्ताओं के लिए चैटबोट नंबर जारी
पीवीवीएनएल डिस्कांम के सभी 14 जनपदों के उपभोक्ताओं के लिए व्हाट्एप, चैटबोट नम्बर 7859804803 जारी किया है। जिसके माध्यम से सभी उपभोक्ता अपना बिल प्राप्त कर सकेगें। इसके अतिरिक्त विद्युत हैल्पलाईन नं0 1912 पर भी विशेष व्यवस्था की गई है जहाँ स्मार्ट मीटर संबंधी शिकायतों का पंजीकरण एवं निस्तारण कराया जायेगा।

शिकायतों के निस्तारण के लिए विभिन्न कैंप
उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए 15 मई 2026 से 30 जून 2026 तक अधिशासी अभियन्ता एवं उपखण्ड अधिकारी कार्यालयों पर विशेष कैम्प आयोजित किए जाएंगे। इन कैम्पों में स्मार्ट मीटर एवं बिलिंग संबंधी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा।

10 किश्तों में बकाया का भुगतान
पीवीवीएनएल द्वारा उपभोक्ताओं को राहत देते हुए घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को 30 अप्रैल 2026 तक के बकाये के भुगतान हेतु 10 किश्तों की सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है वही अन्य श्रेणी के उपभोक्ताओं को भी बकाया भुगतान के लिए, 03 किश्तों में (40%, 30%, 30%) की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी।

एमडी ने की विद्युत उपभोक्ताओं से अपील
पश्चिमांचल डिस्कांम के एमडी रवीश गुप्ता ने बताया कि सभी 14 जनपदों के उपभोक्ताओं से अपील है कि वे समय से अपने बिजली बिल का भुगतान कर, विद्युत सेवाओं का लाभ उठाए तथा किसी भी समस्या की स्थिति मे विभागीय कैम्प एवं विद्युत हैल्पलाइन नं0 1912 पर संपर्क कर, समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button