उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलखनऊ

राज्यसभा उपचनाव : निषाद ने योगी की मौजूदगी में भरा पर्चा

जयप्रकाश निषाद को बेनी के निधन से रिक्त सीट पर बनाया उम्मीदवार

लखनऊ, 13 अगस्त, दस्तक टाइम्स (ब्यूरो) : उत्तर प्रदेश में राज्यसभा सीट के उपचुनाव के लिये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जय प्रकाश निषाद ने गुरूवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं अन्य नेतागण उनके साथ मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी (सपा) नेता बेनी प्रसाद वर्मा के पिछली 27 मार्च को निधन के बाद यह सीट रिक्त हुयी थी। बेनी वर्मा का निधन लंबी बीमारी के बाद हो गया था। उनका कार्यकाल चार जुलाई 2022 तक का था। देवरिया में 10 जून 1972 को जन्मे जयप्रकाश निषाद गोरखपुर क्षेत्र में भाजपा के उपाध्यक्ष है। उत्तर प्रदेश विधानसभा में भाजपा की मजबूत स्थिति के चलते भाजपा प्रत्याशी का निर्विरोध जीतना तय है।

गुरूवार को  नामाकंन की आखिरी तारीख थी। अब आज नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी, इसके बाद 17 अगस्त तक नाम वापस लिये जा सकते हैं। नियम के अनुसार यदि कोई नामांकन नहीं करता है तो श्री निषाद को निर्विरोध निर्वाचित कर दिया जायेगा।

निषाद 2012 के विधान सभा चुनाव में बसपा के टिकट चौरी-चौरा विधान सभा से निर्वाचित हुये थे। 2017 में भी उन्होंने चौरी चौरा से विधानसभा से चुनाव लड़ा लेकिन भाजपा प्रत्याशी से हार गए। वह 2008 से 2009 तक बहुजन समाज पार्टी की सरकार में राज्य मंत्री रह चुके है। उन्होंने फरवरी 2018 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक सभा मे भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। वे इस समय भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष है। उन्हें हाल ही में पूर्वांचल विकास बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है।निषाद को पार्टी ने पिछले मंगलवार को राज्यसभा के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया तो वह सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद लेने गोरखनाथ मंदिर पहुंचे थे। आज उनके पर्चा दाखिल करने के दौरान भी मुख्यमंत्री मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button