मनोरंजन

दुल्हन सा सजाया गया है रणबीर कपूर का बंगला

मुंबई: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर भले ही दोनों के परिवार वाले खामोश हैं लेकिन तैयारियां बता रही हैं कि बहुत जल्द शहनाई बजने वाली है। गुजरात में रणबीर कपूर के कृष्णा राज बंगले पर सजावट शुरू हो गई है और खूबसूरत लाइटों से पूरे बंगले को सजाया जा रहा है। माना जा रहा है कि ये सजावट रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के चलते की जा रही हैं।

हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बंगले की सजावट का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें कारीगरों को सजावट करते हुए देखा जा सकता है। जहां तक बात है शादी की तारीख की तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधेंगे। किसी वेडिंग प्लानर को हायर करने के बजाए आलिया की मैनेजर ने ही ये पूरा जिम्मा संभाला है।

Related Articles

Back to top button