अन्तर्राष्ट्रीय

न्यूयॉर्क: सुपरमार्केट में ताबड़तोड फायरिंग,10 की मौत, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

नई दिल्ली. अमेरिका (America) से आ रही एक बड़ी खबर के मुताबिक,न्यूयॉर्क की एक सुपरमार्केट (Newyork Super Market) में बीते शनिवार दोपहर 2:30 बजे (भारतीय समयानुसार रविवार रात 12 बजे) भयंकर गोलीबारी हुई। जी हाँ, यहां के बफेलो इलाके में हुई गोलीबारी में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, कई लोग घायल भी हुए हैं। घायलों की संख्या को लेकर लेकर अब तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है।

घटना बाबत बफेलो पुलिस के मुताबिक, यहाँ के टॉप्स सुपरमार्केट के ग्रॉसरी स्टोर में यह गोलीबारी हुई है। वहीं हमलावर को भी गिरफ्तार किया जा चूका है। हालांकि, उसकी पहचान अभी भी उजागर नहीं की गई है। इसके साथ ही पुलिस के मुताबिक, हमलावर युवक ने हेलमेट के साथ-साथ सैनिकों के कपड़े और बॉडी आर्मर भी पहने हुए था। गोलीबारी के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि गोली अश्वेत लोगों पर बरसाई गई थी, ऐसे में घटना की जांच हेट क्राइम और नस्लीय हिंसा के आधार पर भी अब की जा रही है।

इधर न्यूयार्क के पुलिस आयुक्त जोसेफ ग्रैमाग्लिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया, जिसमें उन्होंने बताया कि, हमलावर भारी हथियारों से भी लैस था। पहले उसने पार्किंग में चार लोगों को गोली मारी, फिर ऊपर आकर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा। पुलिस आयुक्त ने ये भी बताया कि एक कैमरे के जरिए हमलावर लाइव स्ट्रीम भी कर रहा था।वहीं व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी जीन पियरे ने इस घटना पर जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडेन को फायरिंग और उसके बाद की जांच के बारे में लगातार इसकी पूरी जानकारी दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button