BREAKING NEWSLucknow News लखनऊState News- राज्यTOP NEWSउत्तर प्रदेशफीचर्ड

बारिश के बाद गर्मी से मिली राहत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बृहस्पतिवार सुबह तेज हवा और बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। राहत का यह सिलसिला कल शुक्रवार तक जारी रहने का अनुमान है।

आंचलिक मौसम केन्द्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि राजस्थान में चक्रवातीय दबाव और पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर प्रदेश पर भी पड़ा है। इस वजह से आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। मौसम का यह मिजाज शुक्रवार तक बना रहने की सम्भावना है। उन्होंने बताया कि शनिवार से बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और तापमान में भी बढ़ोत्तरी होगी।

उन्होंने बताया कि अभी तक की स्थिति के अनुसार प्रदेश में मानसून 20-22 जून तक पहुंचेगा। इस बीच, मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान नीमसार में सबसे ज्यादा नौ सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गयी। इसके अलावा बाराबंकी, कैसरगंज और फतेहपुर में एक-एक सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गयी।

इस बारिश से प्रदेश के विभिन्न मण्डलों में तापमान में खासी कमी दर्ज की गयी। वाराणसी, कानपुर, झांसी, इलाहाबाद, लखनऊ, आगरा तथा मेरठ मण्डलों में दिन का तापमान काफी कम रहा। अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में अनेक स्थानों पर जबकि पश्चिमी भागों में कुछ जगहों पर बारिश होने अथवा गरजकृचमक के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है।

Related Articles

Back to top button