स्पोर्ट्स

WHAT! टैक्स चोरी मामले में रोनाल्डो ने स्वीकारी गलती, जेल जाने से बचे

मेड्रिड। पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो टैक्स चोरी मामले में दोषी पाए गए हैं। इस मामले में रोनाल्डो ने अपनी गलती मान ली है और वह 18.8 मिलियन यूरो (करीब एक अरब 52 करोड़ रुपये) का भारी जुर्माना चुकाने को तैयार हो चुके हैं। हालांकि वह स्पेनिश अभियोजकों से अनुबंध करने के बाद जेल जाने से बच गए। इस मामले में उन्हें 23 महीने की जेल की सजा मिली थी, लेकिन स्पेन के कानून में पहली बार अहिंसक अपराध करने वालों पर दो साल की तक की सजा को अधिकतर लागू नहीं किया जाता। रोनाल्डो अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रॉड्रिग्ज के साथ कोर्ट पहुंचे थे। रोनाल्डो के रियल मैड्रिड के पूर्व साथी जाबी अलोंसो भी कोर्ट पहुंचे थे। उन पर अलग टैक्स चोरी का जुर्माना लगा है। हालांकि, अलोंसो अगर दोषी साबित होते हैं, तो उन्हें पांच साल जेल में रहना पड़ेगा। कोर्ट में रोनाल्डो करीब 40 मिनट रहे। तब तक जज के सामने करार प्रस्तुत किया गया। इसके बाद जज ने अपना फैसला सुनाया। रोनाल्डो के लिए अच्छा फैसला यह रहा कि पहली बार अहिंसक अपराध के कारण उन्हें स्पेन में जेल में नहीं रहना पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button