अन्तर्राष्ट्रीय

पुरुषों को सिंहासन पर बैठने की अनुमति देता है शाही कानून

सिडनी। जापान का शाही कानून पुरुषों को सिंहासन पर बैठने की अनुमति देता है, लेकिन साल 1889 के बाद पहली बार महिला सम्राट बन सकती है। जापान की राजकुमारी एको, जापान के सम्राट नारुहितो और महारानी मासाको की इकलौती संतान, पिछले महीने 20 बरस की हो गईं। अपने शाही वंश के बावजूद, ऐको सिंहासन पर कभी नहीं बैठ पाएंगी। जापान के लोग एक के बाद एक मतदान में लगातार यह कहते रहे हैं कि उन्हें एक महिला के सम्राट बनने या शाही परिवार की महिला सदस्य की संतान के सम्राट बनने पर कोई एतराज नहीं है। लेकिन जापान का साम्राज्यवादी घरेलू कानून इसकी मनाही करता है और पुरूषों के उत्तराधिकार की डोर कमजोर होने के बावजूद, ऐसा नहीं लगता कि यह जल्द बदल सकेगा।

महिला सम्राटों का इतिहास कोशित्सु तेनपन (या शाही घरेलू कानून) केवल पुरुषों को सिंहासन पर बैठने की अनुमति देता है। लेकिन महिला सम्राटों को प्रतिबंधित करने वाला यह कानून केवल 1889 में मेजी काल के समय का है जब जापान ने पश्चिम के लिए अपना दरवाजा फिर से खोल दिया था और प्रशिया पर अपनी नई सरकार का मॉडल तैयार किया था, जिसने महिला वंश के सम्राटों पर प्रतिबंध लगा दिया था। इससे पहले, जापान में महिला सम्राटों का इतिहास रहा है। जापान की पहली महिला सम्राट जिसे हम नाम से जानते हैं, वह तीसरी शताब्दी में हिमिको थी।युद्ध की लंबी अवधि के बाद उसने जापान में शांति स्थापित की, चीन को कई राजनयिक मिशन भेजे और चीनी स्रोतों के अनुसार, उसकी उत्तराधिकारी भी एक महिला ही थी। सदियो तक जापानी इतिहास से गायब रहने के बाद, हिमिको की स्मृति अब एक स्वर्ण युग के तौर पर सामने आ रही है, जो मंगा से लेकर शुभंकर तक हर चीज में फिर से प्रकट हो रही है।

हिमिको के बाद से, जापान में कम से कम आठ महिलाओं ने सम्राट के रूप में शासन किया है।पहली वर्ष 592 में थी, सिंहासन पर बैठने वाली अंतिम महिला गो-सकुरमाची थी, जिसने 1762 से 1771 तक शासन किया। सुधार प्रस्ताव दूर तक नहीं जाते 2005 में, तत्कालीन प्रधान मंत्री जुनिचिरो कोइज़ुमी के नेतृत्व में महिला उत्तराधिकार पर आधुनिक प्रतिबंध समाप्त होने की संभावना थी। लेकिन जब वास्तव में डायट (जापान की संसद) में इस बारे में बहस चल रही थी, तो खबर आई कि प्रिंस अकिशिनो – नारुहितो के छोटे भाई – और राजकुमारी अकिशिनो एक और बच्चे की उम्मीद कर रहे थे। सुधार की प्रक्रिया थम गई। और जब प्रिंस हिसाहितो का जन्म हुआ, जो लगभग 41 वर्षों में शाही परिवार के पहले नए पुरुष सदस्य बने, तो पूरी बहस को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। लेकिन समस्या दूर नहीं हुई है। तब से अब तक शाही परिवार में कोई लड़का पैदा नहीं हुआ है, और जब भी शाही परिवार की महिला सदस्य किसी सामान्य व्यक्ति से शादी करती है, तो वे अपना शाही दर्जा खो देती हैं। राजकुमार और राजकुमारी अकिशिनो की बड़ी बेटी पूर्व राजकुमारी माको ऐसा करने वाली आखिरी थीं। वह अभी हाल ही में अपने पति, केई कोमुरो, जो कानून के पेशे से जुड़े हैं, के साथ न्यूयॉर्क चली गई है।

दिसंबर में, जापान सरकार के एक पैनल ने सिंहासन के लिए पुरुष उत्तराधिकारियों की धीरे-धीरे घटती संख्या को देखते हुए दो प्रस्ताव रखे: माको जैसे आम लोगों से शादी करने वाली राजकुमारियों को शाही परिवार के कामकाजी सदस्यों के रूप में अपनी स्थिति बनाए रखने की अनुमति दी जाए।साथ ही जापान की पुरानी रियासत के पुरुषों को शाही परिवार द्वारा फिर से अपना लिया जाए। ये केवल प्रस्ताव हैं, और कोई नहीं जानता कि इन्हें मंजूर किया जाएगा या नहीं और अगर मंजूर किया भी जाएगा तो इसके अपने नुकसान हैं।

Related Articles

Back to top button