टॉप न्यूज़स्पोर्ट्स

सानिया ने शेयर की बेटे ईजान की पहली तस्वीर, आपने देखा क्या

हैदराबाद (ईएमएस)। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपने बेटे ईजान मलिक मिर्जा की तस्वीर सोशल मीडिया में साझा की है। सानिया ने ईजान की तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। सानिया इस साल 30 अक्टूबर को मां बनी थी। सानिया ने अपने बेटे की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘यह दुनिया को हेल्लो कहने का समय है।’


कुछ दिन पहले जब सानिया से उनके बेटे ईजान की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए कहा गया तो उन्होंने जवाब दिया था कि वह ईजान को बुरी नजर से बचा रही हैं। सानिया टेनिस कोर्ट से अक्टूबर 2017 से ही दूर हैं। उन्होंने अपनी गर्भावस्था के चलते ऑस्ट्रेलियन ओपन में भी नहीं खेला था। सानिया 2019 में टेनिस कोर्ट पर वापसी करेंगी लेकिन उनकी प्राथमिकता में फिलहाल 2020 का टोक्यो ओलंपिक खेलना है।

Related Articles

Back to top button