उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराज्यलखनऊ

सावधान ! एकबार फिर आज से लखनऊ में लागू कर दी गई है धारा 144

सावधान ! आज से लखनऊ में लागू कर दी गई है धारा 144

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एकबार फिर आज से धारा 144 लागू कर दी गई है। शासन की ओर से कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह गाइड लाइन जारी की गई है। अगले माह 05 अप्रैल तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।

विरोध प्रदश्रन की जताई आशंका

संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) नवीन अरोड़ा ने देर रात को जारी आदेश में कहा गया है कि सूत्रों की मानें तो स्थानीय एलआईयू रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है कि राजधानी में राजनीतिक दलों, छात्र संगठनों, भारतीय किसान संगठनों और अन्य संगठनों द्वारा धरना, विरोध प्रदर्शन की आशंका जताई गई है। इससे शांति व्यवस्था पर असर पड़ सकता है।

असमाजिक तत्व शांति व्यवस्था भंग कर सकते हैं

इसके अलावा देश की वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते प्रभाव से जनजीवन प्रभावित हो सकता है। मार्च माह में 11 को महाशिवरात्रि, 28 को होलिका दहन, 29 को होली और शब-ए-बारात, 02 अप्रैल को गुड फ्राइडे, 03 अप्रैल को ईस्टर सैटरडे और 05 अप्रैल को ईस्टर मंडे के साथ महाराज कश्यप जयंती के अवसर पर असमाजिक तत्व शांति व्यवस्था भंग कर सकते हैं। इसको देखते हुए शहर में धारा 144 लागू की गई है।

[divider][/divider][divider][/divider]

ये भी पढ़ें : – कोरोना के बढ़ते मामालों को देख हिंगोली में सुबह सात बजे से शुरू हुआ कर्फ्यू

  1. देशदुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुकपर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटरपर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनलके लिए: https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

 

Related Articles

Back to top button