स्पोर्ट्स

जूनियर इंडिया कैंप में खिलाड़ियों का चयन

भोपाल: मध्यप्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी की छह जूनियर बालिका खिलाड़ियों का 32 कोर ग्रुप के लिए जूनियर इंडिया कैंप में चयन किया है। चयनित खिलाड़ियों में निशि यादव, संस्कृति, ज्योति, प्रियंका यादव, हरितिका सिंह एवं खुशबू शामिल है।

म.प्र. राज्य महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर की जूनियर खिलाड़ियों के 32 कोर ग्रुप जूनियर इंडिया कैंप में चयनित होने पर प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने चयनित खिलाड़ियों एवं महिला हॉकी के मुख्य प्रशिक्षक परमजीत सिंह बरार को बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button