अजब-गजबअन्तर्राष्ट्रीय

शॉकिंग! एक देश जहां शादी करना है पाप, ब्याह किया तो दूल्हा- दुल्हन को मिलती है ‘यह’ खौफनाक सजा

नई दिल्ली: दुनिया में बहुत सी जगहें ऐसी है, जहां कुछ अजीबोगरीब नियम है, आज हम एक ऐसे ही देश के बारे में बताने जा रहे है, जहां शादी (Wedding) करना पाप (Sin) माना जाता है, जहां हमारे भारत में या बाकि और देशों में शादी को पवित्र बंधन मना जाता है और इस शादी को लोग बड़े ही धूमधाम से करते है, ये जिंदगी का बहुत खास लम्हा होता है, लेकिन स्कॉटलैंड (Scotland) एक ऐसा देश है जहां ब्याह करना अच्छा नहीं बल्कि पाप माना जाता है। जी हां इस अजीबोगरीब नियम (Rules) के बारे में जानकर हर कोई दंग है, आइए जानते है इस अजीब नियम के बारे में…

शादी करने पर मिलती है सजा
हम सब जानते है काला पोतना यानी कालिख का संबंध किसी के गुनाह से माना जाता है। मतलब अगर कोई शख्स बेहद ही घिनौना कृत्य कर दे तो उसका मुंह काला कर दिया जाता है और यह उसके अपमान का तरीका माना जाता है। मुंह पर कालिख लगा शख्स शर्म से चूर- चूर हो जाता है और वह भविष्य में दोबारा कभी किसी गलत काम को ना करने की कसम तक खा लेता, लेकिन स्कॉटलैंड एक ऐसा देश है जहां शादी करने पर पाप माना जाता है और दूल्हा- दुल्हन के चेहरे पर कालिख पोत दी जाती है। इतना ही नहीं बल्कि दूल्हा- दुल्हन के पीछे लोग सड़े टमाटर और अंडे लेकर भी दौड़ते हैं, चौंक गए ना? लेकिन यह सच है।

आपको बता दें कि दरअसल शादी करने वाले युगल के साथ इस तरह का अजीबोगरीब रिवाज की मान्यता यूके के स्कॉटलैंड में है। यहां पर शादी करने वाले हर युगल के साथ इस तरह का व्यवहार किया जाता है। यहां तक कि हैरानी की बता तो यह भी है कि दूल्हा- दुल्हन को पेड़ से बांधकर उनके साथ इस तरह का दुर्व्यवहार किया जाता है। शादी में पहुंचे लोगों द्वारा जोड़े पर मरी हुई मछली और सड़ा- गला खाना तक फेंका जाता है। इस तरह का व्यवहार दूल्हा-दुल्हन के साथ किया जाता है।

इस वजह से दी जाती है सजा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, स्कॉटलैंड में इस प्रथा का पालन काफी सालों से किया जा रहा है। यहां दूल्हा- दुल्हन के साथ इस तरह का व्यवहार किसी तरह की सजा देने के लिए नहीं किया जाता है, बल्कि ऐसा करने के पीछे भी एक खास और अच्छी वजह ही छुपी होती है। बताया जाता है कि विवाहित जोड़े को इस तरह की सजा शादी का असली अर्थ और नई चुनौतियों को समझाने के लिए किया जाता है। शादी के बाद जीवन में आने वाली कठिनाइयों और उतार- चढ़ाव की धुरी ही यह रिवाज बनती है, इस तरह यहां शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन को इस तरह की सजा दी जाती है।

Related Articles

Back to top button