स्पोर्ट्स

सिंधू-सायना और सौरभ-लक्ष्य में होगी खिताबी जंग

गुवाहाटी. भारत की दो शीर्ष महिला खिलाड़ियों पीवी सिंधू और सायना नेहवाल के बीच पिछले साल की तरह इस साल भी 83वीं सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के महिला एकल का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। पुरुष वर्ग का खिताबी मुकाबला युवा स्टार लक्ष्य सेन और पूर्व विजेता सौरभ वर्मा के बीच होगा।

ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप की रजत विजेता सिंधू ने असम की 19 साल की अश्मिता चालिहा की चुनौती पर शुक्रवार को 21-10, 22-20 से काबू पाते हुए फाइनल में प्रवेश किया। शीर्ष वरीयता प्राप्त सिंधू ने चालिहा को 38 मिनट में हराया।

Related Articles

Back to top button