अपराधउत्तर प्रदेशराज्य

ननद बोली- जाओ मर जाओ… इतना सुनते ही विवाहिता ने वीडियो कॉल पर लगा ली फांसी

प्रयागराज जिले के हिरन का टोला, बेगमसराय में मंगलवार रात झकझोर देने वाली घटना घटी। फोन पर बहस के दौरान ननद के यह कहने पर ‘जाओ मर जाओ’ 28 वर्षीय विवाहिता ने वीडियो कॉल कर फांसी लगा ली। वीडियो कॉल पर विवाहिता को फांसी के फंदे पर लटकता देख पति, ननद और उसके भाई-बहन चीखते रह गए लेकिन चाहकर भी कुछ नहीं कर सके। घटना की वजह पारिवारिक कलह बताई गई।

ससुरालवालों से अर्चना का विवाद चल रहा था
मिर्जापुर के कटरा कोतवाली निवासी लालचंद की चार बेटियों में तीसरे नंबर की अर्चना यादव की शादी करीब 10 वर्ष पहले धूमनगंज में गयासुद्दीनपुर बेगम सराय के अहिरन का टोला निवासी अशोक कुमार यादव से हुई थी। दोनों के दो बेटे प्रिंस और विराज हैं। अशोक शटरिंग का काम करता है। पोस्टमार्टम हाउस आए अर्चना के भाई सुनील यादव और उसकी बहनों ने बताया कि कुछ दिनों से अर्चना का ससुरालवालों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर पति और ननद मंगलवार को उसके मायके मिर्जापुर गए थे जबकि अर्चना यहां ससुराल में थी।

वीडियो कॉल पर ननद बोली- ‘जाओ मार जाओ’
अशोक की शिकायत पर उसके मायकेवालों ने रात लगभग साढ़े आठ बजे अर्चना को फोन किया। बातचीत के दौरान अर्चना और उसकी ननद के बीच फोन पर ही तीखी बहस होने लगी। ननद ने गुस्से में अर्चना से कहा कहा, ‘जाओ मार जाओ’। उसके यह कहते ही अर्चना ने वीडियो कॉल किया। वीडियो कॉल पर पति, ननद और अर्चना के भाई-बहन देखते रहे और कमरे का दरवाजा बंद कर अर्चना ने फांसी लगा ली। उसके फंदे पर लटकते ही कॉल कट गई। फांसी लगाने से पहले अर्चना ने दोनों बच्चों को कमरे से बाहर निकाल दिया था।

दरवाजा तोड़कर शव को उतारा
घटना के बाद पति अशोक और ननद मिर्जापुर से प्रयागराज निकल पड़े। अशोक ने घटना की जानकारी अपने घरवालों और परिचितों को दी तो वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अर्चना के शव को नीचे उतरवाया और विधिक कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इलाके में य घटना चर्चा का विषय बना हुआ है। क्या घरेलू विवाद में किसी के कहने से कोई सुसाइड भी कर सकता है। वही इस घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है। लोगों से पूछताछ जारी है। लेकिन वीडियो कॉल पर आत्महत्या की इस घटना ने सबको हैरान जरूर कर दिया है।

Related Articles

Back to top button