उत्तराखंडटॉप न्यूज़ब्रेकिंगराज्य

नारी निकेतन की माता-बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षासूत्र

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में रक्षाबंधन के अवसर पर नारी निकेतन से आई बालिकाओं और अन्य माताओं, बहनों से राखी बंधवाई। वहीं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के शोक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रक्षाबंधन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया था। लेकिन कुछ महिलाएं और बच्चियां सूचना न मिलने के कारण मुख्यमंत्री आवास पहुंच गईं। इस दौरान सीएम धामी ने उनसे राखी बंधवाई।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का शनिवार को लखनऊ के संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई) में निधन हो गया। वो बीते चार जुलाई से अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टरों ने बताया कि सेप्सिस और मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण उनका निधन हुआ है। वह 89 वर्ष के थे।

कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और अन्य दिग्गज नेता लखनऊ स्थिति आवास पर पहुंचे। यहां अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को रखा गया है।

रविवार को अंतिम दर्शन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक जिले अलीगढ़ ले जाया जाएगा। यहां 23 अगस्त को अतरौली के नरौरा में गंगा तट के किनारे अंतिम संस्कार किया जाएगा।

कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। केशव प्रसाद मौर्य, महेंद्र सिंह, आशुतोष टंडन समेत कई नेता वहां मौजूद हैं।

Related Articles

Back to top button