उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराज्यलखनऊ

मुजफ्फरनगर: बस ने मजदूरों को कुचला, छह की मृत्यु, चार गंभीर

मुजफ्फरनगर/ लखनऊ(राघवेन्द्र प्रताप सिंह): भारत में कोरोना के भय से इस समय लॉकडाउन चल रहा है वहीं सभी श्रामिक अपने—अपने गृहजनपद लौट रहे है बस, ट्रेन या पैदल जिसको जैसा साधन मिल रहा है वह वैसे ही अपने घर जा रहा है। इस बीच कई सडक हादसे भी हो रहे है जिसमें बुधवार देर रात उत्तर प्रदेश में मुजफ़्फरनगर के घलौलौ चेकपोस्ट और रोहाना टोल प्लाजा के बीच एक तेज रफ्तार बस ने पैदल जा रहे मजदूरों को कुचल दिया जिससे छह की मौके पर ही मृत्यु हो गयी तथा चार गंभीर रूप से घायल हो गये।

पुलिस ने गुरूवार को जानकारी दी कि बुधवार देर रात मुजफ्फरनगर-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग -59 के घलौली चेकपोस्ट और रोहाना टोल प्लाजा के बीच उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की तेज रफ्तार बस ने पैदल जा रहे मजदूरों को कुचल दिया। इस हादसे में पिता-पुत्र समेत छह मजदूरों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी तथा चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से दो घायल मजदूरों को मेरठ के लिए रेफर किया गया है।

पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि सभी मजदूर पंजाब से पैदल बिहार जा रहे थे। मजदूर बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के निवासी है। हादसे के बाद चालक अंधेरे का फायदा उठाकर बस को लेकर फरार हो गया।

सूत्रों की माने तो मृतक मजदूरों की पहचान हरेक सिंह (52), विकास (22) पुत्र हरेक सिंह, गुड्डू (18), वासुदेव (22), हरीश साहनी (42), तथा वीरेंद्र (28) के रूप में हुई है। सभी मजदूर बिहार के गोपालगंज के निवासी है।

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल सुशील और रामजीत को जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेरठ रेफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और हादसे की जानकारी ली।

https://www.youtube.com/watch?v=eY2gDgs4Llk&feature=youtu.be


मुख्यमंत्री योगी ने मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सडक दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और जो श्रामिक गंभीर रूप से घायल है उनको 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सहारनपुर मंडलायुक्त को दुर्घटना के कारणों की जांच तथा इसके हादसे के दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने के निर्देश दिए हैं।

आपको बता दें कि कि इस हादसे को अंजाम देने वाले बस चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पूछताछ चल रही है व घायलों का भी इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button