राज्य

सपा विधायक अबू आजमी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

नई दिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra0 से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां मुंबई (Mumbai) में सपा विधायक अबू आजमी (Abu Azmi) को जान से मारने की धमकी मिली है। इस बाबत उन्होंने मुंबई के कोलाबा पुलिस को जानकारी दी है। उनके अनुसार उन्हें बीते 3 दिनों से लगातार फोन और वाट्सऐप पर जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।

मामले पर मुंबई पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि, समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी द्वारा व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी मिलने की शिकायत दर्ज कराने के बाद मुंबई की कोलाबा पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज की है।

वहीं इस बाबत अबू आजमी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फणसलकर और मुंबई पुलिस से भी अपील की है कि मामले को संज्ञान में लेते हुए जल्द कार्रवाई करवाने का थोडा कष्ट करें।

जानकारी दें कि, बीते जनवरी के महीने में भी समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रमुख अबू आसिम आजमी को औरंगजेब के समर्थन वाले बयान पर जान से मारने की धमकी मिली थी। तब इस मामले में भी उन्होंने बीते मुंबई के कोलाबा पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button