BREAKING NEWSNational News - राष्ट्रीयPolitical News - राजनीतिTOP NEWSउत्तर प्रदेशफीचर्डमेरठ

भाजपा विधायक की गिरफ्तारी को सपा ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

मेरठ, 18 फरवरी (दस्तक टाइम्स) : अधिवक्ता ओमकार तोमर खुदकुशी प्रकरण में आरोपित भाजपा विधायक दिनेश खटीक की गिरफ्तारी के लिए समाजवादी पार्टी ने भी मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में भाजपा विधायक की गिरफ्तारी और वकीलों पर दर्ज किए गए मुकदमे निरस्त किए जाने की मांग की।

सपा नेता विपिन मनौठिया ने आरोप लगाया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपित को अब तक गिरफ्तार नहीं किया है। उल्टा शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे वकीलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस-प्रशासन सत्ताधारियों के दबाव में काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि अधिवक्ता को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाले सभी आरोपित खुले घूम रहे हैं। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में सभी आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। इस मौके पर राजीव, सचिन, मनोज, सुबोध आदि मौजूद थे।

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़–वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिए: https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button